Ayodhya Ram Mandir Pujari Dress Code : राम मंदिर में 15 अगस्त से नया ड्रेस कोड लागू! अब इस अवतार में नजर आएंगे रामलला के पुजारी
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से पुजारियों के लिए नया और एक समान ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। धर्म समिति के निर्णय के अनुसार सभी पुजारी पीले …

Ayodhya Ram Mandir Pujari Dress Code/Image Credit: File
- 15 अगस्त से रामलला के सभी पुजारियों के लिए एक समान ड्रेस कोड लागू होगा।
- पुजारी पीले रंग की रेशमी धोती और अंगवस्त्र धारण करेंगे।
- ड्रेस कोड का फैसला श्रीराम जन्मभूमि धर्म समिति ने लिया है।
अयोध्या : Ayodhya Ram Mandir Pujari Dress Code : अयोध्या के भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से रामलला के पुजारियोंके लिए एक नया और एक समान ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। धर्म समिति के निर्णय अनुसार, सभी पुजारी भगवान श्रीराम के प्रिय पीले रंग की रेशमी धोती और उत्तरीय वस्त्र धारण करेंगे, जिससे मंदिर की सेवा व्यवस्था में अनुशासन और धार्मिक पवित्रता बनी रहे।
नीचे धोती और अंगवस्त्र धारण करेंगे पुजारी
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर धर्म समिति के सर्वसम्मत निर्णय के अनुसार, सभी पुजारी नीचे धोती और अंगवस्त्र धारण करेंगे, जो विशेष रूप से रेशम का बना होगा। धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं में पीला रंग भगवान श्रीराम को अत्यंत प्रिय माना गया है, इसी आधार पर परिधान का रंग पीला चुना गया है।
15 अगस्त से लागू होने वाली है व्यवस्था
धर्म समिति के सदस्य महंत राजकुमार दास ने बताया कि रेशमी वस्त्र की धार्मिक शुद्धता और सात्विकता को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। 15 अगस्त से लागू होने वाली इस व्यवस्था से रामलला की सेवा-पूजा प्रणाली में एकरूपता और अनुशासन आएगा। रामलला के पुजारियों के लिए लागू हो रही इस नई पीतांबरी रेशमी परिधान व्यवस्था से मंदिर की धार्मिक गरिमा और अधिक निखरेगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Boyfriend Murders Girlfriend In Raipur: रायपुर में फिर हुई युवती की हत्या, बॉयफ्रेंड ने इस वजह से गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, होटल के कमरे में दिया वारदात को अंजाम
- Former Naxalites in Raipur Fashion Show: फैशन शो से पहले रायपुर में हफ्ते भर की ट्रेनिंग.. कभी जंगलों से बाहर नहीं रखा था कदम, अब रैंप वॉक कर रही सरेंडर महिला नक्सली, खुद ही बताये अपने अनुभव
- Allahbad High Court On Maternity Leave : सरकारी नौकरी वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट! इस कंडीशन में भी 180 दिन की छुट्टी, हाईकोर्ट का आदेश
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Ram Temple Priests to Wear Yellow Silk Dhoti and Angavastram From August 15
Ayodhya
और भी पढ़ें ›सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pmराज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन
01 Oct 2026 | 9:32 pmकमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pmकांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm