Azamgarh Triple Murder: घर के अंदर अचानक मचा हड़कंप, अंदर का मंजर देख हर कोई रह गया दंग, एक साथ तीन हत्याओं से दहला पूरा शहर
Azamgarh Triple Murder: घर के अंदर अचानक मचा हड़कंप, अंदर का मंजर देख हर कोई रह गया दंग, एक साथ तीन हत्याओं से दहला पूरा शहर
Azamgarh Triple Murder | Photo Credit: IBC24
- पत्नी और दो पुजारियों की हत्या
- बच्चों के साथ कमरे में बंद
- फॉरेंसिक और SOG टीम मौके पर
आजमगढ़: Azamgarh Triple Murder उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने मंगलवार को अपने घर पर पत्नी और दो अन्य लोगों की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। (Azamgarh Murder Case) इसके बाद आरोपी ने अपने बच्चों के साथ खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घर को घेर लिया है और आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास
Azamgarh Triple Murder आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम सूचना मिली कि अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में एक व्यक्ति ने लाइसेंसी हथियार से अपनी पत्नी समेत तीन लोगों पर गोली चला दी। उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी की पत्नी और दो अन्य लोगों की मौत हो गई है।’’ कुमार ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अपने बच्चों के साथ एक कमरे में बंद है। बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पत्नी के विरोध के बाद बढ़ा विवाद
उन्होंने कहा कि इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्थानीय निवासी अरविंद सिंह मंगलवार शाम करीब छह बजे घर लौटा और उसने अपनी पत्नी बबीता सिंह (32) को दो पुजारियों-महेंद्र पाठक (60) और अखिलेश मिश्रा (50)-के साथ धार्मिक अनुष्ठान करते देखा। सूत्रों के अनुसार, धार्मिक कार्यक्रम देखकर अरविंद कथित रूप से गुस्से में आ गया और उसने पत्नी तथा दोनों पुजारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पत्नी के विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।
इसके बाद अरविंद ने कथित रूप से अपना लाइसेंसी हथियार निकाला और सबसे पहले पत्नी बबीता सिंह को गोली मारी। इसके बाद उसने दोनों पुजारियों को भी गोली मार दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद आरोपी घर के अंदर बंद हो गया। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घर को घेर लिया। पुलिस आरोपी को पकड़ने और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: बिहार के बाद दिल्ली ‘शर्मसार…’ सड़क और पार्क के बाद दुकान में दरिंदगी, जमुई से दिल्ली तक आखिर नाबालिग बच्चियां क्यों हैं असुरक्षित?
- Bhopal Love Jihad: राजधानी से सामने आया लव जिहाद का एक और मामला, पहचान छिपाकर की दोस्ती, फिर झांसा देकर मिटाई हवस
- शह मात The Big Debate: बेंगलुरु में टेलीकॉम पर मंथन.. ग्वालियर बनेगा नया जोन! रोजगार की संभावनाओं ओर शुरू हुई सियासत, क्या एमपी में टेक इकोसिस्टम के विस्तार से मिलेगा फायदा?

Facebook


