Monalisa Viral Girl Video: फरमान के साथ शादी करने के बाद मोनालिसा को मिल रही जान से मारने की धमकी, रो​ते हुए वीडियो जारी कर मांगी मदद

Ads

Monalisa Viral Girl Video: फरमान के साथ शादी करने के बाद मोनालिसा को मिल रही जान से मारने की धमकी, रो​ते हुए वीडियो जारी कर मांगी मदद

  •  
  • Publish Date - March 22, 2026 / 10:55 AM IST,
    Updated On - March 22, 2026 / 10:55 AM IST

Monalisa Viral Girl Video: फरमान के साथ शादी करने के बाद मोनालिसा को मिल रही जान से मारने की धमकी, रो​ते हुए वीडियो जारी कर मांगी मदद / Image: IBc24 Customized

HIGHLIGHTS
  • मोनालिसा रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बनीं
  • मोनालिसा ने फरमान नाम के युवक से हिंदू रीति-रिवाज से शादी की
  • मोनालिसा और उनके पति को जान से मारने की धमकियां मिल रही

बागपत: Monalisa Viral Girl Video कुंभ 2025 के दौरान माला बेचने वाली मोनालिसा की जिंदगी इतनी तेजी से बदलेगी किसी ने सोचा भी नहीं था। मेलों मेंं जा-जाकर माला बेचने वाली लड़की की किस्मत बदली तो वो रातों रात फिल्मी गलियारे में पहुंच गई और स्टार बन गई। खुशियों का ये पल अभी बीता ही नहीं था कि मोनालिसा ने शादी करने का फैसला कर लिया और उसने फरमान नाम के शख्स के साथ हिंदू-रीति रिवाज से शादी कर ली। मोनालिसा की खुशियों को बस यहीं नजर लग गई और अब परिवार ही नहीं समाज भी उनके खिलाफ हो गया है। इतना ही नहीं मोनालिसा को अब जान से मारने की धमकियां मिलने लगी है।

मोनालिसा को मिली जान से मारने की धमकी

Monalisa Viral Girl Video दरअसल मोनालिसा की शादी के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो रोते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो में मोनालिसा कह रही है कि उन्हें खुलेआम मारने-काटने की धमकी दी जा रही है। वीडियो में मोनालिसा ने सरकार और मीडिया से मदद मांगी है। मोनालिसा का कहना है कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से फरमान के साथ रहना चाहती है, लेकिन उसके पिता जय सिंह और परिवार वाले इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। उसने यहां तक कहा कि उसे अब अपने ही परिवार से खतरा महसूस हो रहा है। बता दें कि मोनालिसा ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की है।

 

बेटी को झांसा देकर ले गया

दूसरी ओर मोनालिसा की मां का रो-रोकर बुरा हाल बताया जा रहा है। परिवार के लोगों का आरोप है कि मोनालिसा अभी नाबालिग है और उसे बहला-फुसलाकर शादी कर ली गई है। मां का कहना है कि उनकी बेटी को झांसा देकर अपने साथ ले जाया गया और फिर शादी कर ली गई। इसी वजह से परिवार इस पूरे मामले को गंभीर मानते हुए प्रशासन से मदद की मांग कर रहा है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी को सुरक्षित घर वापस लाया जाए।

सीएम मोहन यादव से लगाई गुहार

इस मामले को लेकर परिवार ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी गुहार लगाई है। परिजनों ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा है कि पूरे मामले की जांच कराई जाए और उनकी बेटी को वापस घर लाने में मदद की जाए। फिलहाल इस घटना को लेकर इलाके में माहौल काफी संवेदनशील बताया जा रहा है और लोग इस मामले पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। परिवार लगातार प्रशासन से कार्रवाई और न्याय की उम्मीद कर रहा है।

ये भी पढ़ें

मोनालिसा और फरमान की शादी पर विवाद क्यों हो रहा है?

विवाद के दो मुख्य कारण हैं-पहला, अंतरधार्मिक विवाह और दूसरा, मोनालिसा के परिजनों का दावा कि वह नाबालिग है और उसे झांसा देकर ले जाया गया है।

मोनालिसा ने वीडियो जारी कर क्या गुहार लगाई है?

मोनालिसा ने वीडियो में रोते हुए बताया कि उन्हें और उनके पति को खुलेआम मारने-काटने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने सरकार और मीडिया से सुरक्षा की मांग की है।

मोनालिसा के परिजनों का इस मामले पर क्या स्टैंड है?

उनके पिता जय सिंह और मां का कहना है कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। वे प्रशासन से बेटी को सुरक्षित घर वापस लाने की मांग कर रहे हैं।

इस मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव से क्या मांग की गई है?

परिजनों ने मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव से हस्तक्षेप करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उनकी बेटी को वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

कानूनन इस स्थिति में क्या हो सकता है?

यदि मोनालिसा अपनी उम्र के पुख्ता प्रमाण (Age Proof) दे देती हैं कि वह बालिग हैं, तो कानूनन उन्हें अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुनने का अधिकार है। हालांकि, नाबालिग होने की स्थिति में फरमान पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।