Bahraich Crocodile Attack Viral Video: चाचा के सामने ही 12 साल के भतीजे को दबोच ले गया आदमखोर मगरमच्छ.. सामने आया वीडियो, देखकर काँप जाएगी रूह..

Bahraich Crocodile Attack Live Viral Video: बहराइच में घाघरा नदी में मगरमच्छ के हमले से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार को 4 लाख रुपये सहायता मिलेगी।

Bahraich Crocodile Attack Viral Video: चाचा के सामने ही 12 साल के भतीजे को दबोच ले गया आदमखोर मगरमच्छ.. सामने आया वीडियो, देखकर काँप जाएगी रूह..

Bahraich Crocodile Attack Viral Video || AI Genrated File

Modified Date: July 17, 2026 / 06:13 pm IST
Published Date: July 17, 2026 6:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • घाघरा नदी में मगरमच्छ का हमला।
  • 12 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत।
  • पीड़ित परिवार को 4 लाख सहायता।

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मगरमच्छ के हमले में 12 साल एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चा धान की रोपाई के बाद घाघरा नदी में हाथ-पैर धो रहा था, तभी अचानक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। (Bahraich Crocodile Attack Viral Video) आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ उसे नदी के गहरे पानी में खींच ले गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

धान की रोपाई के बाद हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, घटना बौंडी थाना इलाके की है। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सुनील अपने चाचा विजय राज सिंह के साथ धान की रोपाई कराने खेत गया था। तीन से चार घंटे काम करने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। रास्ते में घाघरा नदी पर हाथ-पैर धोते समय अचानक मगरमच्छ ने सुनील को जबड़े में दबोच लिया।

मगरमच्छ पर फेंके ईंट, पत्थर और डंडे, फिर भी नहीं छोड़ा

बच्चे की चीख सुनकर उसके चाचा ने शोर मचाया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ पर ईंट, पत्थर और डंडे फेंककर बच्चे को छुड़ाने की कोशिश की। इसके बावजूद मगरमच्छ ने बच्चे को नहीं छोड़ा और उसे बार-बार पानी के भीतर खींचते हुए गहरे नदी में ले गया। (Bahraich Crocodile Attack Viral Video) इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी में बच्चे की तलाश में जुट गए और बांस के लंबे डंडों की मदद से खोजबीन शुरू की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

5 घंटे बाद मिला शव, 4 लाख रुपये की सहायता

करीब पांच घंटे की तलाश के बाद ग्रामीणों ने बच्चे का शव नदी से बरामद किया। पुलिस के मुताबिक़, शव का एक पैर और पेट का कुछ हिस्सा गायब था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बौंडी थाना प्रभारी टी.एन. मौर्य ने बताया कि बच्चे के माता-पिता का कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका था। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था और कक्षा 6 का छात्र था। डिप्टी कलेक्टर प्रकाश सिंह ने बताया कि राज्य सरकार की आपदा राहत योजना के तहत पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

पाकिस्तान, चीन के विदेश मंत्रियों ने शंघाई में एआई, व्यापार एवं निवेश संबंधों पर की चर्चा

जेएसडब्ल्यू स्टील का जून तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 4,696 करोड़ रुपये पर

अदालत के आदेश के बाद योग महासंघ मान्यता के लिए आईओए और मंत्रालय से संपर्क करेगा

अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता हंसिका ने बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज में रजत पदक जीता

प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown