CM Yogi Targeted Samajwadi Party: ‘सैफई सिंडिकेट’ ने युवाओं को सरकारी नौकरी से रखा था वंचित, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, जानें और क्या-क्या कहा
CM Yogi Targeted Samajwadi Party; सीएम योगी ने दावा किया है कि, उनकी सरकार ने युवाओं को नौकरी से वंचित रखने वाले सिंडिकेट को खत्म कर दिया है।
CM Yogi Targeted Samajwadi Party/Image Credit: IBC24 Archive
- सीएम योगी आदित्यनाथ ने शामली जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
- कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
- सीएम योगी ने कहा- युवाओं को नौकरी से वंचित करने वाले ‘‘नौकरी सिंडिकेट’’ को खत्म कर दिया गया है।
CM Yogi Targeted Samajwadi Party: शामली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दावा किया कि 2017 से पहले योग्य युवाओं को सरकारी नौकरियों से कथित तौर पर वंचित करने वाले ‘‘नौकरी सिंडिकेट’’ को खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब भर्ती पारदर्शी तरीके से की जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शामली जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों का विज्ञापन निकलने पर अब ‘सैफई का सिंडिकेट’ युवाओं के रोजगार के अधिकार को छीन नहीं सकता जैसा पहले करता था। आज, हर परिवार और समाज के हर वर्ग को सरकारी नौकरियों को सुरक्षित करने का अवसर मिलता है।’’ सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पैतृक स्थान सैफई है।
पहले ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने वालों पर किया जाता था लाठीचार्ज
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि 2017 में राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के सत्ता में आने से पहले, लोगों को अपनी धार्मिक आस्था व्यक्त करने पर कार्रवाई का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा, ‘2017 से पहले, ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने पर लोगों पर लाठीचार्ज किया गया था और गोलीबारी भी की गई थी। कांवड़ यात्रा रोक दी जाती थी, मार्ग अवरुद्ध कर दिए जाते थे और रामलीला जुलूस की अनुमति नहीं दी जाती थी।’’ सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब स्थिति बदल गई है और भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)सरकार किसानों और युवाओं के लिए काम कर रही है। (CM Yogi Targeted Samajwadi Party) उन्होंने कहा, ‘‘आज हम गर्व से कह सकते हैं कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों और युवाओं के लिए जो सपना देखा था, उसे भाजपा और राजग सरकार साकार कर रही है। एक तरफ किसानों को सशक्त बनाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ युवाओं के लिए रोजगार और नौकरी के अवसर पैदा किए जा रहे हैं।’’ राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति के विषय पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों के साथ-साथ निवेशकों को भी सुरक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे निवेश आकर्षित करने और विकास को बढ़ावा देने में मदद मिल रही है।
सीएम योगी ने किया कांवड़ यात्रा का जिक्र
CM Yogi Targeted Samajwadi Party: सीएम योगी आदित्यनाथ ने वार्षिक कांवड़ यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार भक्तों के लिए पूर्ण सुरक्षा और सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘आज कांवड़ यात्रा को कोई नहीं रोकता है। यह शांतिपूर्वक और उत्साह के साथ चल रही है। सरकार कांवड़ियों के साथ खड़ी है और प्रशासन और सुरक्षा बल उनकी मदद को तत्पर हैं।’’ उन्होंने कांवड़ तीर्थयात्रियों से अनुशासन बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, ‘‘हम भगवान राम के वंशज हैं, भगवान कृष्ण की भूमि से हैं और भगवान शिव के भक्त हैं। हमें राम की मर्यादा, कृष्ण के मूल्यों और शिव की सादगी को बनाए रखना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर कोई अनियंत्रित व्यवहार नहीं होना चाहिए।’’
कांवड़ यात्रा की छवि खराब करने की कोशिश करते हैं असामाजिक तत्व
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने तीर्थयात्रा के दौरान गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ असामाजिक तत्व हिंसा भड़काने और कांवड़ यात्रा की छवि खराब करने की कोशिश करते हैं। अगर कोई परेशानी पैदा करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो ऐसे लोगों को तुरंत अलग कर दिया जाना चाहिए। (CM Yogi Targeted Samajwadi Party) हमें किसी को भी इस तीर्थयात्रा की पवित्रता और गरिमा से समझौता करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कांवड़ यात्रा की सुरक्षा, सुविधा और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करना जारी रखेगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Heavy Rain in Bilaspur: छत्तीसगढ़ में बारिश का रौद्र रूप! इस जिले में बाढ़ जैसे हालात, घरों से लेकर किचन तक घुसा पानी, लोग पलंग पर रहने को मजबूर
- Hydrogen Train Ticket Fare: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत के लिए हुई रवाना! जानें कहां-कहां रुकेगी और कितना देना होगा किराया
- Datia By-Election 2026: आचार संहिता के बीच यहां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान गाड़ियों से जब्त किए 36.19 लाख कैश

Facebook


