Bahu Attacks Father in Law: अपनी ही बहू पर बिगड़ी ससुर की नीयत, बेटे की गैरमौजूदगी में करता था गलत काम, बहू ने काट दिया प्राइवेट पार्ट
Bahu Attacks Father in Law: अपनी ही बहू पर बिगड़ी ससुर की नीयत, बेटे की गैरमौजूदगी में करता था गलत काम, बहू ने काट दिया प्राइवेट पार्ट
Bahu Attacks Father in Law: अपनी ही बहू पर बिगड़ी ससुर की नीयत, बेटे की गैरमौजूदगी में करता था गलत काम, बहू ने ब्लेड से काट दिया प्राइवेट पार्ट /image: AI Generated
- मुजफ्फरनगर में बहू ने ससुर पर ब्लेड से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया
- महिला का आरोप है कि ससुर लंबे समय से उसका यौन उत्पीड़न करता था
- पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है
मुजफ्फरनगर। Bahu Attacks Father in Law: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रवार को एक महिला ने अपने ससुर पर बार-बार यौन उत्पीड़न (sexual harassment) का आरोप लगाते हुए ब्लेड से उनका प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। लहूलुहान हालत में घायल ससुर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
ससुर बहू के साथ करता था गलत काम
Bahu Attacks Father in Law पुलिस के अनुसार, सैय्यदा के दो मासूम बच्चे हैं और उसका पति शहजाद हरियाणा में रिक्शा चलाने का काम करता है। महिला का आरोप है कि उसके पति की गैर-मौजूदगी में उसका ससुर उसका यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment Case) करता था। इसलिए मौके देखते हुए उसने नाखून काटने के ब्लड से प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि महिला की शादी सात साल पहले हुई थी और दंपति के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र लगभग पांच और छह साल है। पुलिस ने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (Muzaffarnagar Crime News)
आरोपी महिला हिरासत में
Bahu Attacks Father in Law पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 60 साल के एक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया और बाद में जिले के बुढ़ाना कस्बे में स्थित एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आज दोपहर महिला के हमले के कारण पीड़ित को गंभीर चोट पहुंची है। उन्होंने कहा कि आरोपी महिला (28) को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है, जबकि पुलिस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है। (Uttar Pradesh Crime)
ये भी पढ़ें
- Wife Killed Husband News: ‘नींद की गोलियां खिलाई…सांप से कटवाया..’ बॉयफ्रेंड की चाहत में कातिल बनी बीवी, पति की कराई हत्या, ऐसे खुली खौफनाक साजिश
- Sonam Wangchuk Health Update: अचानक अस्पताल में भर्ती हुए सोनम वांगचुक, 21 दिनों से थे हड़ताल पर, जानें क्या हुआ
- CM Vishnu Deo Sai On No Confidence Motion: ‘अविश्वास नहीं, जनता के विश्वास का अपमान’, विधानसभा में विपक्ष को सीएम साय का करारा जवाब, युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए गिनाईं उपलब्धियां

Facebook


