Girlfriend Kills Boyfriend: गर्लफ्रेंड का अश्लील वीडियो बनाकर ये काम करा करता था बॉयफ्रेंड, युवती ने किया कुछ ऐसा, पुलिस अधिकारी भी रह गए दंग

Girlfriend Kills Boyfriend: उत्तरप्रदेश के बलिया में प्रेम, ब्लैकमेलिंग और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहलाकर रख दिया है।

Girlfriend Kills Boyfriend: गर्लफ्रेंड का अश्लील वीडियो बनाकर ये काम करा करता था बॉयफ्रेंड, युवती ने किया कुछ ऐसा, पुलिस अधिकारी भी रह गए दंग

ballia news/ image source: IBC24

Modified Date: March 2, 2026 / 03:07 pm IST
Published Date: March 2, 2026 3:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बलिया में प्रेमी की हत्या
  • अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग
  • युवती ने साजिश रची

Girlfriend Kills Boyfriend:  बलिया: उत्तरप्रदेश के बलिया में प्रेम, ब्लैकमेलिंग और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहलाकर रख दिया है। रसड़ा थाना क्षेत्र के लोहटा गांव में एक युवती ने अपने ही प्रेमी पंकज गुप्ता की हत्या कर दी, क्योंकि वह अश्लील वीडियो के जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल कर मानसिक प्रताड़ना दे रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि युवती ने अपने भाई और भाभी के साथ साजिश रची और 7 फरवरी को पंकज को बहाने से बुलाकर उसकी हत्या कर दी।

Ballia News: यह है पूरा मामला

ख़बर उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के बलिया से प्यार, ब्लैकमेलिंग और कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक युवती ने अपने ही प्रेमी की हत्या कर दी। आरोप है कि प्रेमी अश्लील वीडियो के जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। मामला रसड़ा थाना क्षेत्र के लोहटा गांव का है। 10 फरवरी को यहां एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था, जिसका चेहरा तेजाब से बुरी तरह झुलसा दिया गया था ताकि पहचान छिपाई जा सके।

UP News: तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस जांच के बाद मृतक की पहचान आजमगढ़ निवासी पंकज गुप्ता के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि पंकज का पास के गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। युवती की शादी हो चुकी थी। आरोप है कि पंकज अश्लील फुटेज के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था और रिश्ता दोबारा कायम रखने का दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर युवती ने यह बात अपने भाई और भाभी को बताई।

पुलिस के अनुसार 5 फरवरी को एक शादी समारोह के दौरान हत्या की साजिश रची गई। 7 फरवरी को पंकज को बहाने से बुलाया गया और मौका पाकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला गया और शव को फेंक दिया गया। इस मामले में ओम वीर सिंह, पुलिस अधीक्षक बलिया ने बताया कि पंकज गुप्ता युवती को लगातार परेशान कर रहा था। परिजनों ने मिलकर उसे बुलाया और उसकी हत्या कर दी। पांच नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।