बरेली में अवैध वसूली में चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, 14 आरक्षी लाइन हाजिर

Ads

बरेली में अवैध वसूली में चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, 14 आरक्षी लाइन हाजिर

  •  
  • Publish Date - December 24, 2022 / 03:25 PM IST,
    Updated On - December 24, 2022 / 03:25 PM IST

बरेली (उप्र) 24 दिसंबर (भाषा) बरेली जिले में अवैध वसूली का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने एक चौकी प्रभारी एवं एक उप निरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और 14 आरक्षी (सिपाहियों) को पुलिस लाइन से सम्बद्ध कर दिया है। एसएसपी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि किला थाने की गढ़ी चौकी के प्रभारी रजनीश कुमार, उप निरीक्षक रवि कुमार और सिपाही उत्तम को निलंबित किया गया है। उनके अनुसार इसके अलावा चौकी पर तैनात अन्य 14 सिपाहियों (आरक्षी) को लाइन हाजिर किया है।

चौरसिया ने बताया कि गढ़ी पुलिस चौकी पर पुलिस कर्मियों द्वारा रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सामने आया है। उन्होंने बताया कि इस वीडियो की पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी से जांच कराई तो पुलिसकर्मियों की गलती पायी गयी। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित और 14 सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है।

भाषा सं आनन्द पारुल राजकुमार

राजकुमार