Father Raped Minor Daughters In Basti : शराब के नशे में बाप पर हैवानियत की हद पार करने का आरोप! अपनी ही बेटियों ने खोले ऐसे राज, पुलिस भी रह गई सन्न

Ads

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दो नाबालिग सगी बहनों ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 01:11 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 01:15 PM IST

UP Crime News/Image Source- IBC Archive

HIGHLIGHTS
  • बस्ती से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया।
  • बहनों की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
  • आरोपी पिता को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू की गई।

बस्ती : Father Raped Minor Daughters In Basti :  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ दो नाबालिग सगी बहनों ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़िताओं ने कलवारी थाने में जाकर अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।

शराब के नशे में बनता था शारीरिक संबंध

UP Crime News मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता पर आरोप है कि वह शराब के नशे में अपनी ही दोनों नाबालिग बेटियों के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। जब भी बहनों ने इस घिनौनी हरकत का विरोध करने की कोशिश की, तो आरोपी पिता ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया।

जाँच में जुटी पुलिस

इस प्रताड़ना से तंग आकर दोनों नाबालिग बहनों ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और पुलिस थाने पहुंचकर अपने पिता की करतूतों की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है और मामले की गहराई से जांच करने में जुट गई है।

ये भी पढ़ें

मामला कहां का है?

यह मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

मामले की वर्तमान स्थिति क्या है?

आरोपी पुलिस हिरासत में है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।