UP Sex Racket News/Image Source: Social media
बस्ती: UP Sex Racket News: प्यार, भरोसा और शादी के सपनों के नाम पर रची गई एक खौफनाक साजिश ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। बस्ती जिले में सामने आए इस सनसनीखेज मामले में एक शातिर युवक और उसके गिरोह पर 300 से अधिक लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने, उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और फिर उन्हें देश-विदेश में देह व्यापार के लिए मजबूर करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला उजागर होते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है, जबकि गिरोह के नेटवर्क और पीड़िताओं की वास्तविक संख्या जांच एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।
UP Sex Racket News: कलवारी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता बस्ती शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत थी। पीड़िता के अनुसार जनवरी 2022 में उसकी मुलाकात अजफरुल हक उर्फ प्रिंस से हुई। आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर पहले उससे हमदर्दी जताई और फिर बेहतर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। बातचीत के दौरान मोबाइल नंबर लिए गए और धीरे-धीरे भावनात्मक संबंध बना लिया गया। पीड़िता का आरोप है कि भरोसा जीतने के लिए आरोपी हाथ में कलावा भी पहनता था, ताकि किसी तरह का संदेह न हो।
UP Sex Racket News: धीरे-धीरे बातचीत प्रेम संबंध में बदली और एक दिन आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण किया जाता रहा। पीड़िता का आरोप है कि जब वह शादी की बात लेकर आरोपी के घर पहुंची तो हालात और भयावह हो गए। वहां आरोपी ने अपने भाई और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी गईं। पीड़िता ने बताया कि अगर वह आरोपी के पास नहीं जाती थी तो उसके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था, यहां तक कि उसके भाई के अपहरण की धमकी भी दी गई। ऐसे हालात बना दिए गए कि वह मजबूरी में बार-बार आरोपी के संपर्क में रहने को विवश हो गई।
UP Sex Racket News: जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी और उसका गिरोह लड़कियों के निजी पलों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लेता था। बाद में इन्हीं वीडियो के जरिए पीड़िताओं को ब्लैकमेल किया जाता था। वीडियो वायरल करने, परिवार की बदनामी और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियों से लड़कियों को मानसिक रूप से तोड़ दिया जाता था। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में दावा किया है कि इसी तरीके से आरोपी और उसका भाई करीब 300 लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा चुके हैं और कई को अन्य राज्यों व नेपाल जैसे देशों तक देह व्यापार के लिए भेजा गया।
पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला है कि अजफरुल हक उर्फ प्रिंस पहले से ही थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के इस पूरे काले धंधे में उसके परिवार के लोग भी शामिल थे और उन्होंने भी उसे देह व्यापार के दलदल में धकेलने की कोशिश की।