उप्र : भदोही में मां की डांट से नाराज होकर नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या
उप्र : भदोही में मां की डांट से नाराज होकर नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या
भदोही, 30 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को कथित तौर पर अपनी मां की डांट से नाराज होकर एक नाबालिग लड़की ने कुंए में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
गोपीगंज के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के जखांव गांव में कक्षा ग्यारह में पढ़ने वाली कोमल बिन्द (16) को उसकी मां ने रविवार रात खाना बनाने को लेकर डांटा था, जिसके बाद वह बिना खाना खाये रात को कमरे में जाकर सो गई थी।
एसएचओ ने बताया कि आज सुबह जब वह कमरे में नहीं दिखी तो उसे घर वाले खोज रहे थे। तभी घर से करीब चार सौ मीटर दूर कुंए के पास मिली एक चप्पल को देखकर पहचान लिया। इसके बाद गोताखोरों और दमकलकर्मियों की मदद से गहरे पानी वाले कुएं से उसका शव दोपहर बाद निकाला गया।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
भाषा
सं, आनन्द, रवि कांत रवि कांत
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र : भदोही में मां की डांट से नाराज होकर नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या
BHADOHI
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm