भदोही : कुएं में मिला साधु का शव

Ads

भदोही : कुएं में मिला साधु का शव

  •  
  • Publish Date - September 10, 2023 / 10:56 PM IST,
    Updated On - September 10, 2023 / 10:56 PM IST

भदोही (उप्र) 10 सितंबर (भाषा) भदोही शहर कोतवाली इलाके में पुलिस ने रविवार को एक साधु का शव कुएं से बरामद किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) भुवनेश्वर कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने रविवार को एक साधु का शव कुएं से बरामद किया। उन्होंने बताया कि जिले के ज्ञानपुर इलाके के निवासी नन्द लाल मौर्या (60) कई साल से शहर कोतवाली के मोढ़ चौकी क्षेत्र के जमुनीपुर अठगंवा स्थित एक मंदिर में रहते थे।

उन्होंने बताया कि आज सुबह मंदिर में जल चढ़ाने को कुछ लोग कुंए पर गए तो वहां मंदिर में रहने वाले साधु नन्द लाल का शव देखा गया। पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द धीरज

धीरज