भाजपा विधायक ने पाकिस्तानी नंबर से धमकी मिलने का दावा किया, मुकदमा दर्ज

भाजपा विधायक ने पाकिस्तानी नंबर से धमकी मिलने का दावा किया, मुकदमा दर्ज

भाजपा विधायक ने पाकिस्तानी नंबर से धमकी मिलने का दावा किया, मुकदमा दर्ज
Modified Date: September 30, 2026 / 07:08 pm IST
Published Date: September 30, 2026 7:08 pm IST

मथुरा (उप्र), 30 सितंबर (भाषा) मथुरा की मांट सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राजेश चौधरी ने पाकिस्तानी नंबर से आये फोन पर धमकी मिलने का दावा किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

विधायक को उनके द्वारा टीवी चैनलों पर प्रवक्ता के तौर पर कथित इस्लाम विरोधी बयानों के लिए ‘‘देख लेने’’ की धमकी दी गई है।

विधायक ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार से मुलाकात कर शिकायत दी।

एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस की साइबर शाखा जांच में जुट गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक आशना चौधरी ने बुधवार को बताया कि विधायक राजेश चौधरी ने अपनी शिकायत में पाकिस्तानी नंबर से आये फोन के जरिये धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है।

आशना ने बताया कि विधायक का कहना है कि उन्हें सोमवार की रात उसी नंबर से दो-तीन बार फोन किया गया।

भाजपा विधायक चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि उन्हें इस प्रकार के फोन पहले भी आ चुके हैं लेकिन उन्होंने ऐसी धमकियों को कभी गंभीरता से नहीं लिया था। हालांकि, अब सोमवार की रात तीन बार फिर फोन कर उन्हें टीवी चैनलों पर बयान देते समय संभल कर बोलने की धमकी दी गयी है।

भाषा सं. सलीम शफीक

शफीक

शफीक


लेखक के बारे में