भाजपा ने विधान परिषद चुनाव के उम्मीदवारों की सूची जारी की

भाजपा ने विधान परिषद चुनाव के उम्मीदवारों की सूची जारी की

भाजपा ने विधान परिषद चुनाव के उम्मीदवारों की सूची जारी की
Modified Date: May 24, 2026 / 10:42 pm IST
Published Date: May 24, 2026 10:42 pm IST

लखनऊ, 24 मई (भाषा) सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनावों के लिए स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवारों की सूची जारी की।

पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, अवनीश कुमार सिंह (लखनऊ स्नातक), डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह (आगरा स्नातक), डॉ. हरि सिंह ढिल्लों (बरेली-मुरादाबाद शिक्षक), उमेश द्विवेदी (लखनऊ शिक्षक) और श्रीचंद शर्मा (मेरठ शिक्षक) को टिकट दिया गया है।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र वह होता है जिसमें किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष योग्यता रखने वाले लोग ही वोट दे सकते हैं। इसके अलावा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कम से कम माध्यमिक विद्यालय या उससे उच्च स्तर के पूर्णकालिक शिक्षक ही वोट देने के पात्र होते हैं।

वर्तमान में लखनऊ स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद के सदस्य अवनीश कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि निर्वाचन आयोग ने अभी तक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।

सिंह का कार्यकाल छह दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है।

उत्तर प्रदेश की 100 सदस्यीय विधान परिषद में भाजपा के 79 सदस्य हैं, जबकि उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) का एक सदस्य है। समाजवादी पार्टी के 10 सदस्य हैं, जबकि ‘अन्य’ श्रेणी में पांच और चार निर्दलीय सदस्य हैं।

भाषा सलीम गोला

गोला


लेखक के बारे में