सुलतानपुर में कच्चे मकान की दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत

सुलतानपुर में कच्चे मकान की दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत

सुलतानपुर में कच्चे मकान की दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत
Modified Date: September 5, 2026 / 11:13 am IST
Published Date: September 5, 2026 11:13 am IST

सुलतानपुर (उप्र), पांच सितंबर (भाषा) सुलतानपुर जिले के एक गांव में कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे दोस्तपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर डींगुर गांव की है जब हरीश नारायण मिश्रा (72) खाना खाने के बाद टीन शेड वाले कच्चे मकान में आराम रहे थे।

उन्होंने बताया कि तभी अचानक मकान की एक दीवार भरभराकर गिर गई और हरीश उसके मलबे में दब गए।

दीवार गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबा हटाकर हरीश को बाहर निकाला और तत्काल दोस्तपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हरीश ने कई बार ग्राम प्रधान से आवास उपलब्ध कराने की मांग की थी, लेकिन उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया। हरीश नारायण मिश्रा पूजा-पाठ का कार्य करते थे।

थाना प्रभारी नारद मुनि सिंह ने बताया कि हरीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले में आवश्यक अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं जफर नेत्रपाल खारी

खारी


लेखक के बारे में