BJP Targets Akhilesh Yadav: एक बार फिर भाजपा के निशाने पर आए अखिलेश यादव, दिग्गज नेताओं ने सपा अध्यक्ष पर लगाए ये गंभीर आरोप, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
BJP Targets Akhilesh Yadav: भाजपा लगातार अलग-अलग मुद्दों को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साध रही है।

BJP Targets Akhilesh Yadav/Image Credit: IBC24.IN
- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा लगातार बढ़ते जा रहा है।
- भाजपा अलग-अलग मुद्दों को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साध रही है।
- एक बार फिर से भाजपा ने पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।
BJP Targets Akhilesh Yadav: लखनऊ: उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है प्रदेश का सियासी पारा भी बढ़ते जा रहा है। भाजपा लगातार अलग-अलग मुद्दों को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साध रही है। वहीं एक बार फिर से भाजपा ने पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता दिनेश सिंह और प्रवक्ता आलोक अवस्थी ने अखिलेश यादव पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से दूरी बनाने का आरोप लगाया है। बीजेपी नेताओं ने कहा कि, अखिलेश यादव राजनीतिक और सामाजिक महापुरुषों को लेकर चयनात्मक रवैया अपना रहे हैं।
कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि नहीं देने पर सवाल
बीजेपी नेताओं ने कहा कि, अखिलेश यादव रानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के समय उनके घर नहीं गए और न ही उन्हें श्रद्धांजलि दी। (BJP Targets Akhilesh Yadav) भाजपा ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी थी कि अखिलेश यादव कल्याण सिंह के घर तक नहीं गए।
अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर भी घेरा
BJP Targets Akhilesh Yadav: भाजपा प्रवक्ताओं ने कहा कि, अखिलेश यादव रानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हैं, लेकिन उसी स्थान से कुछ दूरी पर मौजूद भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पास समय नहीं था। बीजेपी ने इसी को लेकर अखिलेश यादव की राजनीति पर सवाल खड़े किए हैं। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव का यह रवैया उनकी राजनीतिक सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहे सभी महापुरुषों और पूर्व नेताओं का सम्मान राजनीतिक विचारधारा से ऊपर होना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Balod Mother Murder News: कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, इस वजह से हुआ विवाद, फिर जो हुआ...कांप जाएगी रूह
- E20 Petrol Mileage: आपकी गाड़ी दे रही है कम माइलेज? सिर्फ E20 पेट्रोल को मत दीजिए दोष, सरकार ने बताई ये चौंकाने वाली असली वजह!
- EPFO Service History: आपके PF अकाउंट में पैसा जमा हो रहा है या नहीं? EPFO की इस सुविधा से एक क्लिक में खुलेगा कच्चा-चिट्ठा!
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: BJP Targets Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pmउप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pm