EPFO Service History: आपके PF अकाउंट में पैसा जमा हो रहा है या नहीं? EPFO की इस सुविधा से एक क्लिक में खुलेगा कच्चा-चिट्ठा!
EPFO Service History: नौकरी बदलते समय पीएफ खाते की जानकारी जरूर चेक करें। EPFO की ऑनलाइन सर्विस हिस्ट्री के जरिए कर्मचारी अपने PF रिकॉर्ड को आसानी से देख सकते हैं। …

(EPFO Service History/ Image Credit: AI-generated)
- घर बैठे चेक करें PF रिकॉर्ड
- पुरानी नौकरी की पूरी डिटेल देखें
- UAN से जुड़े रिकॉर्ड की करें जांच
नई दिल्ली: EPFO Service History: नौकरी के दौरान कर्मचारी कई बार कंपनी बदल देते हैं और हर कंपनी के साथ अलग PF मेंबर आईडी बन जाती है। जिससे जॉब डेट और पीएफ अकाउंट रिकॉर्ड (EPFO Service History) का हिसाब रखना मुश्किल हो जाता है। कई बार यह भी पता नहीं चलता है कि पुरानी नौकरी का PF रिकॉर्ड मौजूदा UAN से सही तरीके से जुड़ा है या नहीं। ऐसी स्थिति में EPFO की Service History सुविधा आपके बेहद काम की साबित हो सकती है।
घर बैठे देखें पुरानी नौकरी की जानकारी
EPFO की Service History सुविधा के जरिए कर्मचारी अपने पुराने और मौजूदा रोजगार से जुड़ी जानकारी (EPFO Service History) ऑनलाइन देख सकते हैं। इसमें कंपनी का नाम, PF Member ID, नौकरी शुरू होने की तारीख और नौकरी खत्म होने की तारीख जैसी जानकारी दिखाई देती है। इससे कर्मचारी एक ही जगह पर अपने अलग-अलग रोजगार से जुड़े PF रिकॉर्ड की जांच कर सकते हैं।
छोटी गलती भी बन सकती है परेशानी
मान लीजिए किसी पुराने नियोक्ता ने नौकरी छोड़ने की तारीख अपडेट नहीं की है या किसी कंपनी से जुड़ा PF रिकॉर्ड दिखाई नहीं दे रहा। ऐसी स्थिति में Service History के जरिए समय रहते गड़बड़ी का पता लगाया जा सकता है। रिकॉर्ड में गलती मिलने पर कर्मचारी संबंधित नियोक्ता से संपर्क करके उसे ठीक कराने की कोशिश कर सकता है। सही रिकॉर्ड PF ट्रांसफर, क्लेम और पेंशन से जुड़े कामों के लिए जरूरी होता है।
UAN से जुड़े रिकॉर्ड की भी करें जांच
Service History की मदद से यह भी देखा जा सकता है कि अलग-अलग कंपनियों की नौकरी एक ही UAN से सही तरीके से जुड़ी हुई है या नहीं। अगर किसी पुराने PF अकाउंट से संबंधित समस्या या डुप्लीकेट UAN जैसी स्थिति नजर आती है तो उसे समय रहते सुधारने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। खासतौर पर कई कंपनियों में काम कर चुके कर्मचारियों को (EPFO Service History) यह जांच जरूर करनी चाहिए।
Service History ऑनलाइन ऐसे चेक करें
Service History देखने के लिए सबसे पहले EPFO Member e-Sewa Portal पर जाएं और UAN व पासवर्ड से लॉगिन करें। इसके बाद View विकल्प पर क्लिक करके Service History चुनें। स्क्रीन पर आपकी पुरानी और मौजूदा नौकरियों की जानकारी दिखाई देगी। कंपनी का नाम, Member ID और नौकरी की तारीखों को ध्यान से चेक करें। किसी तरह की गलती मिलने पर संबंधित नियोक्ता से सुधार के लिए संपर्क करें। ताकि भविष्य में PF से जुड़े कामों में परेशानी न हो।
इन्हें भी पढ़ें:
- Railway Recruitment 2026: रेलवे में 1421 पदों पर बंपर भर्ती! शुरू हो चुकी है आवेदन की प्रक्रिया, जानें क्या है जरूरी योग्यता और कब है आखिरी तारीख?
- Vande Mataram Controversy Sonia Gandhi: सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं को वंदे मातरम गाने से रोका? कांग्रेस मुख्यालय से वायरल हुआ स्वतंत्रता दिवस का वीडियो, भाजपा नेताओं ने लिया आड़े हाथों
- Narmadapuram Fire Video: शहर में आधी रात धधकती आग ने मचाया तांडव, देखते ही देखते कई दुकानें जलकर खाक, सामने आया भयावह वीडियो
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह सुविधा कर्मचारियों को उनके पुराने और मौजूदा PF रोजगार रिकॉर्ड की जानकारी देखने में मदद करती है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: EPFO Service History: Is money being deposited into your PF account? This EPFO feature reveals the full details with just a single click!
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›टाटा मोटर्स की कुल बिक्री सितंबर में 42 प्रतिशत बढ़कर 51,062 इकाई पर
01 Oct 2026 | 5:44 pmहोंडा मोटरसाइकिल ने हैंडल-लॉक स्क्रू में समस्या के कारण 96 रेबेल 500 बाइक वापस मंगाईं
01 Oct 2026 | 5:40 pmनिसान की घरेलू बिक्री सितंबर में दोगुनी होकर 3,300 इकाई पर
01 Oct 2026 | 5:38 pm
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pmपरिवार अल्पकालिक लाभ के बजाय अपने निवेश को दीर्घकालिक बचत योजनाओं में लगाएं : सीईए
01 Oct 2026 | 5:32 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm