Muskan Rastogi Pregnant
मेरठ: Muskan Rastogi Pregnant मेरठ जेल में बंद नीले ड्रम वाली मुस्कान अब मां बनने वाली है। दरअस, वह पिछले 9 महीने से गर्भवती है। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी पेट में तेज दर्द उठा है और उम्मीद जताई जा रही है कि आज ही उसकी डिलीवरी हो सकती है।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया, मुस्कान की प्रेग्नेंसी का समय अब पूरा हो चुका है। जिसके बाद उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उम्मीद है कि आज मुस्कान के बेबी हो जाएगा।
मुस्कान का इलाज गायनिक विभाग की HOD डॉ. शगुन कर रही हैं। डॉ. शगुन ने बताया, मुस्कान का बेबी ढाई किलो का है। उसे पहला बेबी जो हुआ था, वो नॉर्मल हुआ था। इसलिए हमारा प्रयास है कि दूसरा बेबी भी नॉर्मल कराया जाए। 5 डॉक्टरों की टीम मिलकर मुस्कान को देख रही है। मुस्कान में फिलहाल फ्लूड की कमी है, इसके कारण थोड़ा कांप्लीकेशन हो सकता है।
आपको बता दें कि अप्रैल 2025 में मेडिकल जांच के दौरान मुस्कान की गर्भावस्था की पुष्टि हुई थी। ज्ञात रहे कि मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर तीन मार्च 2025 को अपने पति सौरभ की हत्या कर दी थी। सौरभ और मुस्कान का प्रेम विवाह हुआ था। सौरभ राजपूत विदेश से भारत अपने बच्चे का जन्मदिन मनाने पहुंचा था, इसी दौरान रात को मुस्कान रस्तौगी ने उसे मौत के घाट उतार दिया था।
आपको बता दें किे मुस्कान अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। जिसके बाद नीले ड्रम में लाश के टुकड़े भरकर उसे सीमेंट से सील कर दिया। मेरठ में हुए इस हत्याकांड से पूरा देश हिल गया था।
नीले ड्रम वाली मुस्कान याद है?
मुस्कान 9 महीने की प्रेग्नेंट है। उसे मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसकी डिलीवरी होने वाली है।
24 फरवरी 2025 को मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला संग मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी और लाश ड्रम में पैक की थी। pic.twitter.com/TdKNbunitn
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) November 24, 2025