उत्तर प्रदेश में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों के शव बरामद
उत्तर प्रदेश में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों के शव बरामद
मुजफ्फरनगर(उप्र), 24 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के खतोली कस्बे में रविवार को अलग-अलग घटनाओं में दो अज्ञात शव बरामद हुए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक लगभग 20 वर्ष की आयु के एक व्यक्ति का शव ‘सफ़ेदा फाटक’ (रेलवे क्रॉसिंग) के पास रेल पटरी पर मिला।
जिले में एक अन्य घटना में गंग नहर में 30 साल के एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
पुलिस इन दोनों मामलों की विस्तृत जांच कर रही है।
भाषा रवि कांत सुभाष
सुभाष

Facebook


