उप्र के सहारनपुर में तीन दिन से लापता बच्ची का शव मिला

Ads

उप्र के सहारनपुर में तीन दिन से लापता बच्ची का शव मिला

  •  
  • Publish Date - December 27, 2021 / 02:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

सहारनपुर (उप्र), 27 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में तीन दिन से लापता बच्ची का शव बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जिले के मुजाहिदपुर गांव के निवासी नदीम एक मजदूर हैं। 24 दिसंबर को उनकी तीन वर्षीय बेटी महक घर के बाहर से लापता हो गई थी। नदीम और उनके परिजन ने बच्ची की काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। रविवार देर शाम महक का शव गांव में ही तालाब के पास से बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

भाषा सं मनीषा निहारिका

निहारिका