बलिया (उप्र) 22 सितम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह कस्बे में दो दिन पहले लापता हुए एक व्यक्ति का शव तालाब से बरामद किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार बांसडीह कस्बे के वार्ड नंबर तीन में स्थित एक पोखरे में रविवार देर रात्रि एक व्यक्ति का शव मिला। कोतवाली प्रभारी राकेश उपाध्याय ने सोमवार को बताया कि शव की पहचान बांसडीह कस्बे के वार्ड नंबर दस के रहने वाले मन्नू पटेल (40) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार मन्नू गत 19 सितंबर से घर से लापता था और उसकी पत्नी प्रिया ने 20 सितम्बर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
भाषा सं आनन्द रंजन
रंजन