अमेठी में बोरे में बंद युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
अमेठी में बोरे में बंद युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
अमेठी, 19 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में शारदा सहायक नहर की एक शाखा से बोरे में बंद एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, शनिवार रात सूचना मिली कि जामो थाना क्षेत्र के बंधवा गांव के पास शारदा सहायक नहर खंड-49 में एक बोरे में शव पड़ा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। प्रथम दृष्टया शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
थाना जामो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
भाषा
सं, आनन्द रवि कांत

Facebook


