Bharatgas Lite ZIP Launched: अब भारी सिलेंडर उठाने की परेशानी खत्म? भारतगैस का नया हल्का LPG सिलेंडर लॉन्च, जानिए किनकों मिलेगा ये खास सुविधा
Bharatgas Lite ZIP Launched: BPCL ने Bharatgas Lite ZIP नाम से नई LPG सेवा शुरू की है। इसमें ग्राहकों को हल्का, मजबूत और जंग रोधी कंपोजिट सिलेंडर मिलेगा। साथ ही तेज कनेक्शन और एक्सप्रेस डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसकी शुरुआत मुंबई से हुई है और जल्द ही इसे 100 शहरों तक पहुंचाया जाएगा।
(Bharatgas Lite ZIP Launched/ Image Credit: Bharatgas)
- BPCL ने Bharatgas Lite ZIP LPG सेवा लॉन्च की।
- नया सिलेंडर हल्का और जंग-रोधी कंपोजिट डिजाइन वाला है।
- पारदर्शी सिलेंडर से गैस की मात्रा आसानी से दिखेगी।
नई दिल्ली: Bharatgas Lite ZIP Launched: अगर आप घर में LPG सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक नई सुविधा (Bharatgas Lite ZIP Launched) शुरू हुई है। सरकारी तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने Bharatgas Lite ZIP नाम से प्रीमियम LPG सर्विस लॉन्च की है। इस सेवा का मकसद ग्राहकों को हल्का सिलेंडर, तेज डिलीवरी और जल्दी नया कनेक्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। फिलहाल इसकी शुरुआत मुंबई से की गई है। कंपनी की योजना है कि 15 अगस्त 2026 तक इसे देश के 24 राज्यों के 100 शहरों तक पहुंचाया जाए।
हल्का और जंग-रोधी होगा नया सिलेंडर
Bharatgas Lite ZIP की सबसे बड़ी खासियत इसका कंपोजिट LPG सिलेंडर है। यह सामान्य स्टील सिलेंडर की तुलना में काफी हल्का है। जिससे इसे उठाना और एक जगह से दूसरी जगह ले जाना बहुत आसान होगा। खासतौर पर बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे परिवारों के लिए यह ज्यादा सुविधाजनक साबित हो सकता है। इसके अलावा यह सिलेंडर जंग से सुरक्षित रहता है। जिससे इसकी उम्र बढ़ती है और रखरखाव की परेशानी कम होती है।
पारदर्शी डिजाइन से दिखेगी गैस की मात्रा
इस नए LPG सिलेंडर (Bharatgas Lite ZIP Launched) की डिजाइन को ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका बाहरी हिस्सा पारदर्शी है। जिससे ग्राहक बिना सिलेंडर उठाए ही देख सकते हैं कि उसमें कितनी गैस बची हुई है। इससे गैस खत्म होने का पहले ही पता चल जाएगा और अचानक सिलेंडर खाली होने जैसी परेशानी से बचा जा सकेगा। कंपनी ने इसमें सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा है ताकि ग्राहकों को बेहतर और सुरक्षित अनुभव मिल सके।
जल्दी मिलेगा नया कनेक्शन और डिलीवरी
BPCL ने Bharatgas Lite ZIP को तेज और आसान सेवा के उद्देश्य से पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, इस सेवा के जरिए ग्राहकों को नया LPG कनेक्शन जल्दी मिलेगा और सिलेंडर की डिलीवरी भी कम समय में उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी। आधुनिक जीवनशैली को देखते हुए यह सुविधा उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है जो समय की बचत चाहते हैं।
LPG क्षेत्र में बढ़ रही आधुनिक सुविधाएं
देश की प्रमुख तेल कंपनियां अब LPG सेवाओं को ज्यादा सुविधाजनक और आधुनिक बनाने पर जोर दे रही हैं। हल्के कंपोजिट सिलेंडर और तेज डिलीवरी जैसी सुविधाओं से ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे। Bharatgas Lite ZIP के जरिए BPCL का लक्ष्य LPG इस्तेमाल को आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है। आने वाले समय में इस तरह की आधुनिक सेवाओं का विस्तार देश के अन्य शहरों में भी किया जा सकता है।
BPCL has launched Bharatgas Lite ZIP, a premium LPG offering designed to deliver a faster, smarter and more convenient customer experience. The product was launched by Shri Sanjay Khanna, Chairman & Managing Director, BPCL in the presence of Shri Subhankar Sen, Director… pic.twitter.com/maYQM821o5
— Bharat Petroleum (@BPCLimited) July 18, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
- Bonus Share Update: एक शेयर बनेगा 5 शेयर! ऊपर से मिलेगा बोनस स्टॉक, जानें कौन सी कंपनी देने जा रही है निवेशकों को बड़ा तोहफा
- Dhamtari Minor Suicide News: 14 साल के छात्र ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटकते मिला शव, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
- MP Crop Insurance Payment: प्रदेश के किसानों की बल्ले-बल्ले, CM मोहन ने लाखों किसानों के खाते में भेजे 1460 करोड़ रुपए, ऐसे चेक करें आपके खाते में पैसे आए या नहीं

Facebook


