प्रेमी-प्रेमिका ने कथित रूप से आत्महत्या की

प्रेमी-प्रेमिका ने कथित रूप से आत्महत्या की

प्रेमी-प्रेमिका ने कथित रूप से आत्महत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: August 18, 2022 6:45 pm IST

मुजफ्फरनगर, 18 अगस्त (भाषा) जिले में एक व्यक्ति और उसकी प्रेमिका ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय पुरुष और 19 वर्षीय महिला का शव एक मकान में पाया गया।

पुलिस ने इन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू की है। शामली के पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने कहा, ‘‘मृतकों की पहचान आकाश और सदिया के रूप में की गई है। इनके शव घड़ीपुख्ता पुलिस थाना अंतर्गत ताना गांव में सदिया के रिश्तेदार के मकान में पाये गये।’’

घटनास्थल पर पहुंची फारेंसिक विशेषज्ञों की टीम को वहां से विषैला पदार्थ मिला है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे और विवाह करना चाहते थे, लेकिन परिजनों के विरोध के बाद उन्होंने यह कठोर कदम उठाया।

भाषा सं राजेंद्र संतोष

संतोष


लेखक के बारे में