कांवड़ियों पर इस वर्ष भी होगी पुष्प वर्षा, कार्यक्रम जारी
कांवड़ियों पर इस वर्ष भी होगी पुष्प वर्षा, कार्यक्रम जारी
लखनऊ, चार अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा को भव्य, सुरक्षित और आध्यात्मिक गरिमा के अनुरूप संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
बयान के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों पर नौ और 10 अगस्त को श्रद्धालु कांवड़ियों का हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा।
राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, हेलीकॉप्टर नौ अगस्त को सुबह लगभग आठ बजे लखनऊ से बागपत के लिए रवाना होगा। बागपत में पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे से 11 बजकर 15 मिनट तक कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी।
बयान के अनुसार, इसके बाद सहारनपुर में पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद मुजफ्फरनगर और मेरठ में भी हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर में भी हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा।
भाषा सलीम शोभना खारी
खारी

Facebook


