Bulandshahr Viral Video: अपनी ही शादी में दूल्हे ने काटा बवाल, बीच मंडप में किया ये कांड, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Ads

Bulandshahr Viral Video: अपनी ही शादी में दूल्हे ने काटा बवाल, बीच मंडप में किया ये कांड, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

  •  
  • Publish Date - September 8, 2026 / 01:42 PM IST,
    Updated On - September 8, 2026 / 01:43 PM IST

Bulandshahr Viral Video | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • 17 राउंड फायरिंग
  • जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल
  • हथियार की उपलब्धता पर सवाल

बुलंदशहर: Bulandshahr Viral Video उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हे ने अपनी ही शादी में जमकर बवाल काटा है। (Bulandshahr wedding firing) बताया जा रहा है कि दूल्हे ने छह सेकंड में ताबड़तोड़ 17 राउंड फायरिंग की, जिससे पूरे शादी समारोह में हड़कंप मच गया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शादी के दौरान फायरिंग

Bulandshahr Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, मामला खुर्जा कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि वायरल हो रहा वीडियो काफी पुराना है। (Khurja wedding firing) जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खुर्जा के तरीनान मोहल्ला निवासी शादाब की शादी साल 2022 में हुई थी। उन्होंने अपनी शादी के दौरान फायरिंग की थी। फिलहाल वीडियो के आधार पर पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

दूल्हा खुर्जा के तरीनान मोहल्ला निवासी शादाब बताया जा रहा है। वह क्षेत्र के एक बड़े मीट कारोबारी का बेटा है। वीडियो में दूल्हा जिस पिस्टल से फायरिंग कर रहा है, वह जिगाना पिस्टल है। भारत में इस तरह के हथियारों की उपलब्धता को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

मामला कहाँ का है?

खुर्जा कोतवाली थाना क्षेत्र, बुलंदशहर।

दूल्हे ने कितनी फायरिंग की?

छह सेकंड में 17 राउंड।

दूल्हे की पहचान क्या है?

शादाब, तरीनान मोहल्ला निवासी।