(Tecno Spark Go 3 Pro/ Image Credit: Tecno)
Tecno Spark Go 3 Pro: भारतीय बाजार में Tecno ने Tecno Spark Go 3 Pro को पिछले महीने लॉन्च किया था। अब यह स्मार्टफोन 4 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। कंपनी ने इसे 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। इसकी सबसे खास बात यह है कि 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है। यानी ग्राहक करीब 2,666 रुपये की मासिक किस्त देकर फोन खरीद सकते हैं। इसमें 4GB रैम के साथ 8GB एक्सटेंडेड रैम का सपोर्ट मिलता है जिससे कुल 12GB तक रैम का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Tecno Spark Go 3 Pro दो स्टोरेज विकल्पों (Tecno Spark Go 3 Pro) में उपलब्ध है। इसके 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। वहीं 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये में आता है। फोन की बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा रही है। ग्राहक इसे Amazon, Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन Burgundy Red, Eclipse Black, Basalt Titanium और Sunrise Orange कलर्स में उपलब्ध है। साथ ही कंपनी एक साल की मैन्युफैक्चरिंग वारंटी भी देती है।
फोन में 6.78 इंच की HD+ IPS LCD स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1526×720 पिक्सल है। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 580 निट्स है। स्क्रीन पर वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। फोन की मजबूती के लिए इसे IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है।
परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Helio G81 चिपसेट दिया गया है। यह 12nm टेक्नोलॉजी पर आधारित ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz से 2.0GHz तक है। ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G52 MC2 GPU मिलता है। 91Mobiles की टेस्टिंग में इस फोन ने 3,71,151 का स्कोर हासिल किया था।
वहीं अगर बैटरी की बात करें तो फोन (Tecno Spark Go 3 Pro) में 5200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, OTG और इंफ्रारेड सेंसर मिलता है। इंफ्रारेड सेंसर की मदद से फोन को टीवी रिमोट की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए पीछे LED फ्लैश के साथ 13MP का f/1.8 मेन कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।