Mathura Student Suicide Case: PG के कमरे में इस हाल में मिला 2nd ईयर का छात्र, हालत देखकर उड़े साथियों के होश, बुलानी पड़ी पुलिस

Ads

Mathura Student Suicide Case: मथुरा में निजी विश्वविद्यालय में बीएससी की पढ़ाई कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

  •  
  • Publish Date - September 8, 2026 / 01:44 PM IST,
    Updated On - September 8, 2026 / 01:56 PM IST

hura Student Suicide Case || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • मथुरा में निजी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र ने की आत्महत्या।
  • पीजी के कमरें में फांसी के फंदे से लटका मिला छात्र का शव।
  • बीएससी 2nd ईयर का छात्र था मृतक।

Mathura Student Suicide Case: मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा के छाता क्षेत्र स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में बीएससी की पढ़ाई कर रहे 21 वर्षीय छात्र ने पीजी (पेइंग गेस्ट) आवास के अपने कमरे में फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।  पुलिस के अनुसार, छात्र की पहचान फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के बहादुरपुर सराय मुरलीधर गांव निवासी सरनाम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था और छाता कस्बे में गोवर्धन चौराहे के पास एक ‘पीजी’ में किराए के कमरे में रह रहा था। पेइंग गेस्ट वह व्यक्ति होता है जो किसी मकान या आवास में किराया देकर रहता है, जहां अक्सर भोजन और अन्य बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

आत्महत्या को लेकर पुलिस ने कही ये बात

थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शव की स्थिति को देखकर प्रतीत होता है कि आत्महत्या रविवार को की गई। उन्होंने बताया कि सोमवार को दिनभर कमरा नहीं खुलने पर रात करीब 10 बजे मकान मालिक ने किसी अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचना दी। त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई और छात्र का शव फंदे पर लटका देखा। (Mathura Student Suicide Case) उन्होंने बताया कि कमरे से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

Mathura Student Suicide Case: थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से मिले सभी फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार, जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-