Bulandshahr Kajal and Umesh Affair: सिर्फ सेक्स नहीं, चाहिए थी जायजाद भी.. बीवी ने आशिक देवर के साथ मिलकर रचा खौफनाक कांड, फांसी पर मिली पति की लाश

सुमित और काजल की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। दोनों की करीब दो साल की बेटी है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Bulandshahr Kajal and Umesh Affair: सिर्फ सेक्स नहीं, चाहिए थी जायजाद भी.. बीवी ने आशिक देवर के साथ मिलकर रचा खौफनाक कांड, फांसी पर मिली पति की लाश

Bulandshahr Kajal and Umesh Affair || Image- IBC24 News File

Modified Date: September 3, 2026 / 10:34 am IST
Published Date: September 3, 2026 10:33 am IST
HIGHLIGHTS
  • पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार
  • देवर उमेश भी पुलिस गिरफ्त में
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला मामला

Trilok Chand/बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। (Bulandshahr Kajal and Umesh Affair) यहां एक पत्नी ने अपने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और वारदात को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी काजल और देवर उमेश को गिरफ्तार कर लिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पूरी घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेतलपुर भासौली की है। 31 अगस्त को पुलिस को सुमित के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला हत्या का राज

शुरुआत में मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुमित की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस को मामले में शक हुआ और जांच का रुख बदल गया। (Bulandshahr Kajal and Umesh Affair) पूछताछ में पत्नी काजल से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसके बाद पुलिस के मुताबिक उसने वारदात का खुलासा किया।

देवर से संबंध और प्रॉपर्टी पर कब्जे का आरोप

पुलिस के अनुसार, काजल के अपने देवर उमेश के साथ अफेयर था। आरोप है कि दोनों सुमित को अपने रिश्ते में बाधा मानते थे। इसके अलावा सुमित की संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से भी हत्या की साजिश रची गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने मिलकर सुमित की गला दबाकर हत्या की और इसके बाद शव को फंदे पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

तीन साल पहले हुई थी शादी, दो साल की बेटी

सुमित और काजल की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। दोनों की करीब दो साल की बेटी है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। (Bulandshahr Kajal and Umesh Affair) पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:

कोयला भट्ठे पर बंधुआ मजदूर बनाकर रखे गए आदिवासी परिवार को छुड़ाया गया, दो गिरफ्तार

ईरान और भारत के बीच व्यापार पर कोई बातचीत नहीं हो रही है : मोदी-पेजेश्कियन मुलाकात पर रुबियो

जरांगे पानी पीने और सलाइन चढ़वाने को तैयार, लेकिन अनशन खत्म करने से किया इनकार

दिव्यांगों को 17 सितंबर से सहायक उपकरण बांटेगी उत्तर प्रदेश सरकार : मंत्री

धामी ने 26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को सौंपे मान्यता प्रमाण पत्र, बाजपुर में पांच मदरसे सील


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown