BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

बलिया में ब्लॉक प्रमुख सहित छह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

बलिया में ब्लॉक प्रमुख सहित छह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

बलिया में ब्लॉक प्रमुख सहित छह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Bhasha
Published: 01 Oct 2024 | 7:29 pmModified: 01 Oct 2024 | 7:29 pm

बलिया (उप्र), एक अक्टूबर (भाषा) बलिया जिले के मुरली छपरा ब्लॉक के प्रमुख कन्हैया सिंह सहित छह लोगों के खिलाफ कथित तौर पर फर्जी तरीके से एक माध्यमिक स्कूल का प्रबंधक बनने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

पुलिस के अनुसार कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ. भोला पांडेय के बेटे अभिषेक पांडे की शिकायत पर बलिया शहर कोतवाली में कन्हैया सिंह के साथ-साथ विजय नारायण तिवारी, श्याम सुंदर उपाध्याय, राम दयाल उपाध्याय, रत्नाकर पांडे और कृष्ण कुमार तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोप है कि कन्हैया सिंह ने बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कालेज, बैरिया का प्रबंधक बनने की नियत से फर्जी तरीके से संस्था की सदस्यता हासिल की है तथा स्कूल प्रबंध समिति के चुनाव की फर्जी पत्रावली जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को प्रस्तुत की।

कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है तथा जांच की जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला इकाई के प्रवक्ता पंकज सिंह जुगनू ने बताया कि कन्हैया सिंह मुरली छपरा ब्लॉक के प्रमुख हैं और बलिया से भाजपा के पूर्व सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त के छोटे भाई हैं।

भाषा सं जफर खारी

खारी

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: बलिया में ब्लॉक प्रमुख सहित छह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

People also search for:UP Block Chief Sue
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm