Female Supply Inspector & Journalist Video / Image Source : SOCIAL MEDIA
चंदौली: Female Supply Inspector & Journalist Video : उत्तर प्रदेश के जिला चंदौली से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक सरकारी दफ्तर के भीतर महिला सप्लाई इंस्पेक्टर और एक पत्रकार के बीच जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरे विवाद के दौरान वहां मौजूद एसडीएम (SDM) साहब बीच-बचाव करने के बजाय अपनी कुर्सी पर बैठकर मंद-मंद मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। IBC24 नहीं करता वायरल वीडियो की पुष्टि
Chandauli SDM Smiling Video Controversy वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि किसी बात को लेकर बहस इस कदर बढ़ गई कि महिला सप्लाई इंस्पेक्टर ने अपना आपा खो दिया। उन्होंने सीधे पत्रकार पर उंगली उठाते हुए कहा– “तुम दलाल हो।” इस गंभीर आरोप पर पत्रकार ने भी तुरंत पलटवार किया और कहा– “आपसे हमने कितनी बार दलाली खाया है? बस ये बता दीजिए।
यह पूरा घटनाक्रम जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यानी एसडीएम के सामने घटित हुआ। Chandauli Viral Video Supply Inspector Journalist वीडियो में दिख रहा है कि जब महिला अधिकारी और पत्रकार के बीच यह तीखी बहस चल रही थी, तब एसडीएम साहब मूकदर्शक बने रहे और उनकी इस ‘मुस्कुराहट’ को लेकर अब सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं और नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। यूजर्स सरकारी अधिकारियों के इस व्यवहार और मीडिया के प्रति उनके रुख की जमकर आलोचना कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान या जांच के आदेश की जानकारी सामने नहीं आई है।
महिला सप्लाई इंस्पेक्टर ने पत्रकार से कहा– “तुम दलाल हो”
पत्रकार – “आपसे हमने कितनी बार दलाली खाया है? बस ये बता दीजिए”
UP के जिला चंदौली में यह सब हो रहा है
SDM साहब कुर्सी पर बैठकर मंद–मंद मुस्कुरा रहे हैं pic.twitter.com/UEthWoVmvH— Srishti Vishwakarma (@Srishtivishwak4) June 26, 2026