BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Ebola Outbreak 2026 : हंतावायरस के बाद अब खून, उल्टी और पसीने से फैल रहा है ये जानलेवा वायरस! WHO ने घोषित की इमरजेंसी, अब तक 80 की मौत

कांगो और युगांडा में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है। अब तक 80 लोगों की …

Ebola Outbreak 2026

Ebola Outbreak 2026

Sneha Singh
Published: 17 May 2026 | 10:59 amModified: 17 May 2026 | 11:31 am
HIGHLIGHTS
  1. कांगो और युगांडा में तेजी से फैल रहा है इबोला वायरस
  2. अब तक 80 लोगों की मौत, दर्जनों संदिग्ध मामले सामने आए
  3. World Health Organization (WHO) ने अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया

नई दिल्ली : Ebola Outbreak 2026  दुनिया में हंतावायरस का प्रकोप अभी थमा भी नहीं था कि अब इबोला वायरस ने फिर दस्तक दे दी है। अफ्रीकी देश कांगो और युगांडा में इबोला तेजी से पैर पसार रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने रविवार को कांगो और युगांडा में फैल रहे इबोला को 'इंटरनेशनल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी' घोषित कर दिया है। हालांकि, WHO ने कहा कि बंडिबुग्यो वायरस से फैला यह संक्रमण अभी पूरी तरह 'महामारी' नहीं बना है, लेकिन इसका खतरा बड़ा है।

80 लोगों की मौत

कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पूर्वी इतूरी प्रांत में इबोला के इस नए प्रकोप से अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। यहाँ अब तक 246 संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनमें से 8 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इस बीमारी का पहला शिकार एक नर्स हुई थी, जिसकी बुखार, शरीर से खून बहना, उल्टी और कमजोरी के कारण मौत हो गई थी।

Congo Uganda Ebola News नहीं है कोई पक्का इलाज या वैक्सीन

दूसरी ओर, युगांडा ने भी अपने यहाँ इबोला फैलने की पुष्टि की है। युगांडा में मिला पहला मरीज कांगो से आया था, जिसकी 14 मई को आईसीयू में मौत हो गई। जांच में सामने आया है कि यह तबाही इबोला के 'बुंडिबुग्यो स्ट्रेन' के कारण मची है, जिसका फिलहाल कोई पक्का इलाज या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।

WHO Global Health Emergency कैसे फैलता है इबोला?

इबोला एक बहुत खतरनाक और जानलेवा वायरस है। यह संक्रमित व्यक्ति के खून, उल्टी, पसीना या शरीर के अन्य तरल पदार्थों के संपर्क में आने से फैलता है। फिलहाल इस वायरस का कोई पक्का इलाज उपलब्ध नहीं है।इबोला के इस खतरे को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य एजेंसियां सीमाओं पर जांच बढ़ाकर इसे और अधिक फैलने से रोकने का प्रयास कर रही हैं।

इन्हें भी पढ़ें :

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: WHO Declares Ebola Outbreak in Congo and Uganda a Global Public Health Emergency

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm