रायपुर। Plant Pathology exam cancelled इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में पेपर लीक मामले को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। रायपुर पुलिस के खुलासे के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने 7 अगस्त को आयोजित प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा को रद्द कर दिया है। अब यह परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह में दोबारा आयोजित की जाएगी।
Plant Pathology exam cancelled इससे पहले इंटोमोलॉजी (कीटविज्ञान) का पेपर लीक होने के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कीटविज्ञान की परीक्षा भी निरस्त कर दी थी। इस तरह पेपर लीक प्रकरण के चलते अब दोनों विषयों की परीक्षाएं दोबारा आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि दोनों परीक्षाओं के दोबारा आयोजन की तारीख सितंबर के पहले सप्ताह में तय की जाएगी। हालांकि, परीक्षा परिणाम जारी करने की पूर्व निर्धारित समय-सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। IGKV का दावा है कि 10 सितंबर से पहले परीक्षा परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
पेपर लीक मामले में पुलिस की जांच के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की शुचिता और विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। परीक्षा रद्द होने से संबंधित विद्यार्थियों को अब नई तिथि के अनुसार दोबारा परीक्षा देनी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा की नई तारीख और विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है।