बिजनौर में जहर खाने से नौवीं कक्षा की छात्रा की मौत, पुलिस को प्रेम प्रसंग का अंदेशा

Ads

बिजनौर में जहर खाने से नौवीं कक्षा की छात्रा की मौत, पुलिस को प्रेम प्रसंग का अंदेशा

  •  
  • Publish Date - February 6, 2026 / 03:48 PM IST,
    Updated On - February 6, 2026 / 03:48 PM IST

बिजनौर (उप्र), छह फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक छात्रा की कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गयी। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

नगीना के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि यह घटना देवीपुरा गांव में हुई, जहां कक्षा नौ की एक छात्रा (15) ने बृहस्पतिवार को जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, लड़की के परिवार ने उसी समुदाय और गांव के एक युवक पर इस घटना के संबंध में आरोप लगाया है।

सीओ ने कहा, ‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मामला प्रेम संबंध से जुड़ा है।’

उन्होंने आगे बताया कि आगे की जांच जारी है।

भाषा सं आनन्द अमित रंजन

रंजन