Bijnor Road Accident News: सड़क किनारे खा रहे थे खाना, तभी मौत बनकर आई तेज रफ्तार कार, पलक झपकते ही हो गई इतने युवकों की मौत

Ads

Bijnor Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में गुरूवार/शुक्रवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ।

  •  
  • Publish Date - September 11, 2026 / 03:13 PM IST,
    Updated On - September 11, 2026 / 03:23 PM IST

Bijnor Road Accident News/image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • बिजनौर जिले में गुरूवार/शुक्रवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ।
  • सड़क किनारे खाना खा रहे युवकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
  • इस दर्दनाक हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

Bijnor Road Accident News:  बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में गुरूवार/शुक्रवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। नजीबाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार की चपेट में आने से सड़क किनारे बैठकर खाना खा रहे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कैसे हुआ हादसा?

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि पिकअप वाहन से पंजाब के तीन युवक उत्तराखंड के रुद्रपुर से घोड़े लेकर पंजाब जा रहे थे और गुरूवार/शुक्रवार की दरमियानी रात लगभग साढ़े बारह बजे नजीबाबाद कोतवाली क्षेत्र के बशीरपुर नहर पटरी मार्ग पर वे खाना खाने के लिए रुके। (Bijnor Road Accident News)

अपर पुलिस अधीक्षक  सिंह ने बताया कि सरदार मनदीप (25), अर्शदीप (29) और गगनदीप (24) अपना वाहन रोककर सड़क किनारे खाना खाने लगे, तभी हरिद्वार की दिशा से आ रही तेज गति कार ने तीनों को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि तीनों की मौके पर मौत हो गई।

पुलिस ने सभी शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

Bijnor Road Accident News:  पुलिस के अनुसार गगनदीप पटियाला तथा अर्शदीप और मनदीप फिरोजपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। हालांकि, कार चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। एएसपी ने बताया कि पुलिस चालक की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-