सहारनपुर में दसवीं के छात्र की गोली मारकर हत्या

Ads

सहारनपुर में दसवीं के छात्र की गोली मारकर हत्या

  •  
  • Publish Date - April 13, 2022 / 06:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

सहारनपुर (उप्र) 13 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र में बुधवार को कक्षा दसवीं के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ( एसएसपी) ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रामपुर मनिहारन के मोहल्ला कायस्थान निवासी वंश पवार (16) गोचर इंटर कॉलेज में कक्षा दसवीं का छात्र था।

उन्होंने बताया कि आज सुबह वह अपने कालेज से दूर मदर लैंड स्‍कूल के बाहर खड़ा था जहां कुछ लोगों की आपस में कहासुनी हो रही थी और इसी बीच एक युवक वहां फायर कर फरार हो गया और यह गोली वंश की गर्दन में लगी जिससे उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया बताया कि सूचना मिलते ही रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक औपचारिकता पूरी कर छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों और अन्‍य माध्‍यमों के जरिये मामले की छानबीन कर रही है।

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन