Badrinath Temple Donation Theft Case: बद्रीनाथ में भी चढ़ावे की चोरी!.. मंदिर समिति अध्यक्ष के PA के खिलाफ मामला दर्ज, सस्पेंड भी.. इस 30 मिनट के भीतर पैसे उड़ाने के आरोप

Ads

Badrinath Temple Donation Theft Case: बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा गड़बड़ी मामले में पीए पर एफआईआर, निलंबन, 30 मिनट में रकम निकालने के आरोप की जांच जारी।

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 02:10 PM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 02:31 PM IST

Badrinath Temple Donation Theft Case || AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा मामले में एफआईआर दर्ज।
  • पीए प्रमोद नौटियाल निलंबित, जांच जारी।
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर उच्चस्तरीय समिति गठित।

देहरादून: उत्तराखंड के बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष कार्यालय में तैनात निजी सहायक प्रमोद नौटियाल के खिलाफ मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। (Badrinath Temple Donation Theft Case) बद्रीनाथ पुलिस ने प्रमोद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 306 और 316(5) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

गिनती के दौरान पार किया चढ़ावा का पैसा!

बीकेटीसी की शिकायत के अनुसार, प्रमोद नौटियाल पर मंदिर के चढ़ावे का पैसा निजी फायदे के लिए दुरुपयोग करने का आरोप है। मामला 2 जुलाई को थाली भेंट की राशि की गिनती के दौरान सामने आया। प्रारंभिक जांच में समिति ने पाया कि सुबह 9:00 बजे से 9:30 बजे के बीच करीब 30 मिनट के दौरान दान गिनती केंद्र से चढ़ावे की रकम निकाल ली गई। वही आरोप सही पाए जाने के बाद बीकेटीसी ने पहले प्रमोद नौटियाल को निलंबित किया और फिर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

समिति ने बताया कि 3 जुलाई को प्रमोद नौटियाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। पूरे मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गई थी। कर्मचारी के जवाब और जांच समिति के शुरुआती रिपोर्ट में आरोप सही पाए गए। इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया गया।

तीन सदस्यीय जाँच समिति का गठन

निलंबन अवधि के दौरान प्रमोद नौटियाल को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। उन्हें जोशीमठ स्थित बीकेटीसी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। (Badrinath Temple Donation Theft Case) बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी और उन्हें जांच में पूरा सहयोग करना होगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड सरकार ने भी तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता गढ़वाल मंडल आयुक्त करेंगे। वही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशक संदीप तिवारी और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के वित्त निदेशक जगत सिंह चौहान इसके सदस्य होंगे।

इन्हें भी पढ़ें:

फीफा ने अमेरिकी फुटबॉल टीम के दो स्टाफ सदस्यों को निलंबित किया

ईरान पर अमेरिका के हमलों के बाद बहरीन में मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाला सायरन बजा

होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन पोतों को निशाना बनाने के बाद अमेरिका ने ईरान पर हमले किए

अमेरिका ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर निज्जर हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप लगाया

इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त , 125 रन से हारे

प्रमोद नौटियाल पर क्या आरोप लगाए गए हैं?

मंदिर के चढ़ावे की राशि के कथित दुरुपयोग और गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है।

उन्हें निलंबित क्यों किया गया?

प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही मिलने के बाद उन्हें निलंबित किया गया।

सरकार ने मामले में क्या कदम उठाया है?

मुख्यमंत्री के निर्देश पर तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की गई है।