सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर फिर साधा निशाना, समाज को जाति के आधार पर बांटने का लगाया आरोप 

CM Yogi again targeted the opposition parties

सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर फिर साधा निशाना, समाज को जाति के आधार पर बांटने का लगाया आरोप 

UP Nagar Nikay Chunav

Modified Date: May 7, 2023 / 02:18 pm IST
Published Date: May 7, 2023 2:09 pm IST

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व में राज्य में सत्तारूढ़ रही कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर समाज को जाति के आधार पर बांटने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि ये दल तुष्टीकरण करते रहे, जबकि मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार ने समाज के सभी वर्गों का सशक्तिकरण किया है।

Read More : Sukma Naxal News : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ दो नक्सली ढेर, SLR ऑटोमैटिक रायफल भी बरामद 

आदित्यनाथ ने राज्य में नगरीय निकाय चुनाव के तहत अलीगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अलीगढ़ में आज क्या नहीं है। बुनियादी ढांचा की दृष्टि से देखें तो गाजियाबाद से अलीगढ़ होते हुए कानपुर के चार लेन वाले राजमार्ग का निर्माण युद्धस्तर पर हो रहा है। इतना ही नहीं हरदुआगंज में बिजली संयंत्र भी बिजली निर्माण का काम प्रारंभ कर चुका है।’’ उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘यह पहले भी हो सकता था। क्या कर रहे थे सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग? इनको तो समाज को जाति के आधार पर बांटने से फुर्सत ही नहीं थी। यह क्या विकास कराते। यह तुष्टीकरण करते रहे, हमने सशक्तिकरण किया।’’

Read More : पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में जमकर मारपीट, देर रात हुई घटना से मचा बवाल 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर गरीब, वंचित, किसान, युवा और महिला को योजनाओं का लाभ देने का काम किया। आदित्यनाथ ने दावा करते हुए कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के बारे में लोगों की धारणा बदली, तो अलीगढ़ के बारे में भी सोच बदल गई है। पहले लोग अलीगढ़ आने से भी डरते थे कि पता नहीं कब दंगा हो जाए। लेकिन अब आप देखते होंगे कि कोई माफिया अपराधी सीना तान कर सड़कों पर नहीं चल सकता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में दंगों पर लग गया है… ‘अलीगढ़ का ताला’। आज उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त हो चुका है।’’ मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल युवाओं का शोषण करते थे, जबकि हमने युवाओं को टैबलेट देकर उनकी प्रतिभा को प्रशिक्षण और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ने का काम किया है। आज यहीं का युवा उत्तर प्रदेश में अब नौकरी करेगा, उत्तर प्रदेश के अंदर ही उसे रोजगार मिलेगा।

Read More : India News Today 07 May Live Update : पहलवानों का समर्थन करने जंतर मंतर पहुंचे राकेश टिकैत सहित कई पंचायतों के नेता, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा 

अलीगढ़ में निर्माणाधीन महाराजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर बन रहे राज्य विश्वविद्यालय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जिन्होंने देश की स्वाधीनता की लड़ाई में बड़ा योगदान किया था, जिन्होंने पूरे देश प्रदेश के अंदर अच्छी शिक्षा के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को जमीन दी थी। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भले ही उनके काम का कोई शिलापट ना हो, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन सरकार ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर एक राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण का काम शुरू कर दिया है।’’ मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ के तालाब उद्योग का जिक्र करते हुए कहा कि इस उद्योग को सरकार ने ‘एक जिला, एक उत्पाद’ योजना के तहत स्थान दिया है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।