CM Yogi Latest News: जरूरतमंदों के आवास और इलाज की व्यवस्था करेगी UP सरकार! CM योगी ने गोरखपुर में सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों के दिए ये अहम निर्देश
जरूरतमंदों के आवास और इलाज की व्यवस्था करेगी UP सरकार! CM योगी ने गोरखपुर में सुनी लोगों की समस्याएं, CM Yogi Latest News: Gorakhpur Jandarshan Program
CM Yogi Latest News. Image Source- @myogioffice X Handle
गोरखपुर: CM Yogi Latest News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों को आवास दिलाने और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है।
CM Yogi Latest News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ के दौरान करीब 100 लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर ‘जनता दर्शन’ में आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उनके प्रार्थना पत्र लिए और संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को उनकी समस्याओं का समाधान समय पर सुनिश्चित करने, निष्पक्ष तरीके से करने का निर्देश दिया। बयान के मुताबिक उन्होंने पुलिस से जुड़े मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
‘जनता दर्शन’ में एक महिला ने आवास की समस्या बताई जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि उन्हें सरकार की आवास योजना के तहत आवास दिलाया जाएगा। गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद मांगने आए लोगों को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके बेहतर से बेहतर इलाज का इंतजाम करेगा और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इलाज के खर्च का ब्योरा तैयार कर शासन को उपलब्ध कराएं।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- V Mart Share Price: बिजनेस अपडेट के बाद शेयर ने मारी सरपट छलांग, आखिर क्या है इस तेजी की वजह?
- Rahul Gandhi on CAPF Bill: राहुल गांधी को आई IED ब्लास्ट ने पैर गंवाने वाले पुलिस अफसर की याद.. सरकार के कानून को बताया ‘संस्थागत अन्याय’..
- Contract Employees Regularization Order: प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण का आदेश जारी, भाजपा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, खत्म हुए नियमितीकरण का इंतजार
- Ola Roadster Price Drop: अचानक सस्ता हुआ ओला रोडस्टर 9.1, पूरे 60,000 रुपये की कटौती कर खरीदारों को दिया जबरदस्त तोहफा
- Chhattisgarh Naxal Free Updates: छत्तीसगढ़ से माओवादियों का ‘सोर्स ऑफ इनकम’ भी पूरी तरह तबाह.. एक महीने में 8 किलो सोना और 6.75 करोड़ रुपये नकद बरामद
- Ola Electric Share: शेयर बाजार में अफरा-तफरी के बीच ओला बना ‘सुपरस्टार’, सिर्फ 2 दिनों में 25% उछाल से निवेशक हैरान!
- Petrol Pump Closed News: 4 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बंद रहेंगे पेट्रोल पंप? ईरान-इजराइल युद्ध के बीच आई बड़ी खबर, जानिए यहां भाजपा ने क्यों किया हड़ताल का ऐलान?

Facebook


