CM Yogi On Power Crisis/Image Credit: IBC24.in
CM Yogi On Power Crisis: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच लोगों को बिजली संकट से भी जूझना पड़ रहा है। लोगों की लगातार बढ़ती परेशानी के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में सीएम योगी ने गांव से लेकर शहर तक भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने बढ़ती बिजली मांग के बीच उत्पादन क्षमता बढ़ाने और सभी इकाइयों को पूरी दक्षता से संचालित करने के निर्देश भी दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, गर्मी बढ़ते ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बिजली संकट देखने को मिल रहा है। राजधानी लखनऊ में भी गंभीर हालात बने हुए हैं। राजधानी समेत अन्य कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठीक से नहीं होने पर लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं। इसके चलते लोगों ने सड़क पर उतरकर बिजली विभाग और सरकार के जमकर विरोध दर्ज भी कराया। (CM Yogi On Power Crisis) लोगों के बीच पैदा हो रही असंतोष की भावना को देखते हुए आज सुबह सीएम योगी ने हाई लेवल इमरजेंसी बैठक बुलाई थी।
CM Yogi On Power Crisis: आज हुई बैठक में सीएम योगी ने ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा की और कहा कि बिलिंग और कलेक्शन क्षमता बढ़ाने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, चाहें शहर या फिर गांव. बढ़ती बिजली मांग के बीच उत्पादन क्षमता बढ़ाने और सभी इकाइयों को पूरी दक्षता से संचालित की बात कही। (CM Yogi On Power Crisis) बता दें कि इस साल बिजली की मांग अपने पीक लेबल पर पहुंच गई है, जो कि 30,339 मेगावाट दर्ज की गई है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने साल 2026 में बिजली की मांग बढ़ने के बावजूद आपूर्ति व्यवस्था मजबूत रखने पर जोर दिया है। बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। जैसे-आंधी-तूफान के बावजूद विद्युत व्यवस्था बहाल रखने के लिए त्वरित रिस्पांस सिस्टम सक्रिय रखने के निर्देश गए हैं, ताकि बिजली सप्लाई में कोई परेशानी न आएं। (CM Yogi On Power Crisis) सीएम ने ऊर्जा मंत्री व राज्य मंत्री को दिए निर्देश है कि वह हेल्पलाइन कॉल सेंटर का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्था की पड़ताल करें।
CM Yogi On Power Crisis: सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह आम जन को बिजली आपूर्ति के बारे में सही जानकारी दें, समाधान कब तक होगा, यह भी बताएं, ताकि उन्हें ज्यादा परेशानी न हो। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को समय पर और सही बिल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेशवासियों को बेहतर, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इन्हे भी पढ़ें:-