iPhone 20 Series: iPhone 20 का रेंडर नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी का धमाका! बेजल-लेस कर्व्ड डिजाइन ने फैंस की उड़ा दी नींद, लोग बोले- ‘अब फोन नहीं, भविष्य हाथ में’

iPhone 20 Series: एप्पल की आने वाली iPhone 20 के नए रेंडर सामने आए हैं। इसमें पूरी तरह बेजल-लेस डिस्प्ले और अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी जैसे बड़े बदलाव दिखाए गए हैं। माना जा रहा है कि यह डिजाइन फोन को और ज्यादा फ्यूचरिस्टिक और एडवांस बना सकता है।

iPhone 20 Series: iPhone 20 का रेंडर नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी का धमाका! बेजल-लेस कर्व्ड डिजाइन ने फैंस की उड़ा दी नींद, लोग बोले- ‘अब फोन नहीं, भविष्य हाथ में’

(iPhone 20 Series/ Image Credit: Screengrab)

Modified Date: May 24, 2026 / 05:09 pm IST
Published Date: May 24, 2026 5:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • iPhone 20 को लेकर लीक्स ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
  • लगभग बेजल-लेस डिस्प्ले का दावा
  • अंडर-डिस्प्ले Face ID और कैमरा की संभावना

iPhone 20 Series: एप्पल अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज iPhone 18 की तैयारी कर रहा है। लेकिन इसी बीच कंपनी के फ्यूचर प्रीमियम फोन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। हाल ही में सामने आए रेंडर और लीक्स के बाद कथित iPhone 20 को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फोन एप्पल की 20वीं एनिवर्सरी पर लॉन्च हो सकता है।

बेजल-लेस डिस्प्ले का दावा

लीक्स के अनुसार, iPhone 20 में लगभग पूरी तरह बेजल-लेस स्क्रीन देखने को मिल सकती है। इसका मतलब है कि डिस्प्ले चारों तरफ किनारों तक फैली होगी। इसमें फेस आईडी सिस्टम और फ्रंट कैमरा को डिस्प्ले के नीचे फिट करने की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो मौजूदा Dynamic Island डिजाइन पूरी तरह खत्म हो सकता है।

डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि एप्पल इस फोन में कई बड़े डिजाइन बदलाव कर सकता है। इसमें क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले शामिल हो सकता है। जिसमें स्क्रीन चारों किनारों से हल्का कर्व दिखेगा। साथ ही अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी और कैमरा तकनीक भी जोड़ी जा सकती है। जिससे स्क्रीन और ज्यादा क्लीन और फुल व्यू लगेगी।

फिजिकल बटन हटाने की चर्चा

एक और बड़ी चर्चा यह है कि एप्पल भविष्य में अपने फोन से फिजिकल बटन भी हटा सकता है। हालांकि अभी कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुछ रिपोर्ट्स यह भी कहती हैं कि एप्पल पुराने ट्रेंड को फॉलो करते हुए नामकरण में बड़ा बदलाव कर सकता है और सीधे iPhone 20 लॉन्च कर सकता है। फिलहाल यह सभी जानकारी लीक्स और अनुमान पर आधारित है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।