UP Assembly Budget Session: ‘आमजनों के बच्चों को मौलवी बनाना चाहते हैं ये लोग’, विधानसभा में अचानक नेता प्रतिपक्ष पर भड़के सीएम योगी, किया जमकर हमला
UP Assembly Budget Session: ‘आमजनों के बच्चों को मौलवी बनाना चाहते हैं ये लोग’, विधानसभा में अचानक नेता प्रतिपक्ष पर भड़के सीएम योगी, किया जमकर हमला

UP Assembly Budget Session
- मुख्यमंत्री योगी का विपक्ष पर हमला
- सदन में उर्दू की भाषा को लेकर विवाद
- विधान परिषद की स्थगन
लखनऊ: UP Assembly Budget Session आज से उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आगाज हो चुका है। पहले दिन विधानसभा व विधान परिषद के संयुक्त सदन को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संबोधित किया। जिसके बाद सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर हमला किया।
UP Assembly Budget Session दरअसल, विधानसभा में नेताओं को क्षेत्रीय भाषाओं में अपनी बात रखने के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी की ओर से सवाल खड़ा किया गया। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने इस मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि अंग्रेजी की जगह उर्दू को सदन की भाषा के रूप में शामिल किया जाए।
विधानसभा में नेताओं को क्षेत्रीय भाषाओं में अपनी बात रखने के मामले में समाजवादी पार्टी की ओर से सवाल खड़ा किया गया। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने इस मामले में सवाल खड़ा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष से अंग्रेजी की जगह उर्दू को सदन की भाषा के रूप में शामिल करने की बात कही। इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ भड़क गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में भाषा की लड़ाई को लेकर कहा कि यह लड़ाई बहुत पहले से चल रही है, और विपक्ष ने क्षेत्रीय भाषाओं का अपमान किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार भोजपुरी और अवधी भाषाओं के लिए बोर्ड बना रही है, ताकि इन भाषाओं का संरक्षण और प्रसार हो सके।
सीएम योगी ने आगे कहा कि विपक्ष अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम में पढ़ाना चाहते हैं। आमजन के बच्चों को कहते हैं, उर्दू पढ़िए। ये उनके बच्चों को मौलवी बनाना चाहते हैं। जिसके बाद विधान परिषद बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों से कहा कि जनहित के मुद्दों को सदन में रखें और स्वस्थ चर्चा कर प्रदेश में विकास को गति देने में सहयोग करें। अध्यक्ष ने भी सदन के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों का सहयोग मांगा। वहीं, विपक्ष ने सदन में सरकार को घेरने की तैयारी की है।
समाजवादियों का चरित्र दोहरा हो चुका है,
ये अपने बच्चों को पढ़ाएंगे इंग्लिश स्कूल में और दूसरों के बच्चों के लिए कहेंगे उर्दू पढ़ाओ...
उसको मौलवी बनाना चाहते हैं, ‘कठमुल्लापन’ की ओर देश को ले जाना चाहते हैं,
ये नहीं चल सकता है… pic.twitter.com/8RGaWJdY1h
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 18, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज (बुधवार) से शुरू हुआ है।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: CM Yogi suddenly got angry at the Leader of Opposition in the Assembly
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm