कारों की टक्कर में सिपाही की मौत, चौकी प्रभारी समेत तीन गम्भीर रूप से घायल
कारों की टक्कर में सिपाही की मौत, चौकी प्रभारी समेत तीन गम्भीर रूप से घायल
वाराणसी (उप्र), छह अगस्त (भाषा) वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में रिंग रोड पर दो कारों की टक्कर में एक सिपाही की मौत हो गयी और चौकी प्रभारी समेत तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चंदौली जिले के भुपौली चौकी के प्रभारी अमित सिंह अपनी पत्नी और सोनू पांडेय नामक एक अन्य व्यक्ति के साथ चंदौली से वाराणसी की तरफ जा रहे थे। रास्ते में रिंग रोड पुल के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही एक कार से उनकी गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि सिपाही वीर बहादुर सिंह (32) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चौकी प्रभारी अमित सिंह, उनकी पत्नी और सोनू पाण्डेय गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा सं. सलीम नरेश शोभना
शोभना
लेखक के बारे में
Web Title: कारों की टक्कर में सिपाही की मौत, चौकी प्रभारी समेत तीन गम्भीर रूप से घायल
VARANASI
और भी पढ़ें ›हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pmराज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन
01 Oct 2026 | 9:32 pmकमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pm