दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर से टकराई कार, दंपती की मौत

दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर से टकराई कार, दंपती की मौत

दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर से टकराई कार, दंपती की मौत
Modified Date: July 12, 2023 / 02:35 pm IST
Published Date: July 12, 2023 1:50 pm IST

मथुरा(उप्र), 12 जुलाई (उप्र), मथुरा के छाता क्षेत्र में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से टकरा गई। इस हादसे में एक दंपति की मौत हो गई जबकि उनका बेटे को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कार दिल्ली से वृंदावन की ओर जा रही थी।

छाता कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि दिल्ली के अशोक विहार फेस-2 निवासी एवं ऑटो के कलपुर्जों के व्यवसायी राकेश सूद (70), पत्नी मधु (65) और बेटे राकेश (35) के साथ मंगलवार को कार से वृन्दावन जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब नौ बजे वह छाता पहुंचे और दिल्ली-आगरा राजमार्ग की सर्विस रोड से गुजरते समय उनकी कार फ्लाईओवर से टकरा गई। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुबे ने बताया कि कार राकेश चला रहे थे। उन्होंने घटना की सूचना मिलते नजदीकी थाने की पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को कार से निकालकर केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

दुबे ने बताया कि उपचार के दौरान दंपति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

भाषा सं जफर नरेश धीरज

धीरज


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।