मुजफ्फरनगर में वाहन की टक्कर में दंपति की मौत

Ads

मुजफ्फरनगर में वाहन की टक्कर में दंपति की मौत

  •  
  • Publish Date - October 20, 2022 / 11:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 20 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना जिले के खतौली थाना क्षेत्र में भगेला ओवरब्रिज के पास हुई।

थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घटना बुधवार को उस वक्त हुई जब दया प्रकाश (70) और उनकी पत्नी कुसुमलता (65) मेरठ से रुड़की जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि टक्कर मारने वाले वाहन का चालक दुर्घटना के बाद भाग निकला। उन्होंने कहा कि उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

भाषा सं जफर सुरभि

सुरभि