किसान की गोली मारकर हत्या, दो अज्ञात आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम
भदोही में शनिवार रात एक किसान की गोली मारकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है।
भदोही (उप्र) एक जनवरी (भाषा) भदोही में शनिवार रात एक किसान की गोली मारकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है।
यह भी पढ़ें: नए साल पर सीएम शिवराज परिवार सहित पहुंचे साईं बाबा के धाम शिरडी, कहा- MP में आ गई है कोरोना की तीसरी लहर
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि कोतवाली इलाके के कुकरौठी गाँव के किसान पंच देव पटेल (45) को दो ग्रामीणों ने किसी सुनसान इलाके में ले जाकर गोली मार दी और दोनों फरार हो गए। यह वारदात रात लगभग नौ बजे के आस पास हुई है।
यह भी पढ़ें: राजधानी के इन दो बाजारों को किया गया बंद, कोरोना नियमों का उल्लंघन होने पर की कार्रवाई
भारती ने बताया कि किसान को दो गोली मारी गई है । पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। भारती के मुताबिक फिलहाल दोनों हत्यारों के बारे में जानकारी मिल गई है।
यह भी पढ़ें: अगर सच हुई नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां तो दुनियाभर में मच जाएगी तबाही, जानिए क्या है साल 2022 को लेकर भविष्यवाणी?

Facebook


