बांदा में अपराधी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Ads

बांदा में अपराधी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - September 4, 2022 / 08:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

बांदा (उत्तर प्रदेश), चार सितंबर (भाषा) जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव में एक अपराधी ने फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बृजेश सिंह ने रविवार को बताया कि जारी गांव में शनिवार की रात उदयभान सिंह (42) ने अपने घर में पंखे की हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि उदयभान के खिलाफ हत्या और अपहरण के कई मुकदमे दर्ज हैं और वह कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया है।

सिंह ने बताया कि उदयभान की पत्नी संजू सिंह ने सात साल पहले गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। परिजन उदयभान की आत्महत्या की वजह नहीं बता पाए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं आनन्द अर्पणा

अर्पणा