भदोही:दलित छात्र से मारपीट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोप में मामला दर्ज

Ads

भदोही:दलित छात्र से मारपीट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोप में मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - August 16, 2026 / 10:24 PM IST,
    Updated On - August 16, 2026 / 10:24 PM IST

भदोही (उप्र), 16 अगस्त (भाषा) भदोही जिले में एक स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह से लौटने के बाद 10वीं कक्षा के एक दलित छात्र के साथ युवकों के एक समूह ने कथित तौर पर मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि यह घटना सुरयावां थाना क्षेत्र के तहत आने वाले भिडिउरा गांव में हुई और मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने छात्र की जाति के बारे में कथित तौर पर अनुचित टिप्पणियां कीं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमीत त्रिपाठी ने बताया कि कुछ युवकों ने कथित तौर पर घटना का वीडियो बनाया और उसे सार्वजनिक कर दिया।

छात्र की दादी कांति कन्नौजिया की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, दलित एक्ट और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

सूत्रों ने बताया कि नामजद आरोपियों की पहचान शुभम उपाध्याय, अर्जुन पंडित और गणेश यादव के रूप में हुई है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमीत त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं सलीम शोभना

शोभना