कर्ज में डूबे किसान ने पत्नी की गला दबाकर की हत्‍या, फिर खुद जहर खाकर दे दी जान

Ads

कर्ज में डूबे किसान ने पत्नी की गला दबाकर हत्‍या की और फिर जहर खाकर जान दे दी

  •  
  • Publish Date - December 18, 2021 / 11:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

इटावा (उप्र)  (भाषा) इटावा जिले में कर्ज में डूबे किसान ने कथित तौर पर शनिवार को अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्‍या कर दी और स्वयं जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: ये कैलाश विजयवर्गीय हैं…छात्रों की मांग पर मंच पर ही लगाए 59 पुश अप्स

जिले के जसवंत नगर कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला नरिया मे शनिवार सुबह किसान रजनीश कुमार दुबे (33) ने अपनी पत्नी कंचन (25) की गला दबाकर हत्‍या कर दी तथा स्वयं जहरीला पदार्थ खा लिया।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 19 से 21 दिसंबर के बीच कुछ इलाकों में रहेगा घना कोहरा

उन्‍होंने बताया कि जानकारी होने पर रजनीश को बेहोशी की हालत मे सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। अस्पताल में दोपहर बाद उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं। कुमार ने बताया कि रजनीश ने एक बैंक से कर्ज लिया था और उसे चुकाने के लिए अपनी जमीन का एक हिस्सा भी बेच दिया था। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें: महंगाई भत्ता सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन की तैयारी में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, किया मौलिक अधिकार रैली का ऐलान