UP Crime News: देवर ने अपनी ही भाभी का किया ये हाल, इस बात को लेकर था नाराज, चार महीने पहले ही हुई थी महिला की शादी

Ads

UP Crime News: देवर ने अपनी ही भाभी का किया ये हाल, इस बात को लेकर था नाराज, चार महीने पहले ही हुई थी महिला की शादी

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 11:21 AM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 11:28 AM IST

Devar Bhabhi News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • देवर ने अपनी ही भाभी की हत्या की
  • हत्या के बाद की खुदकुशी कोशिश की
  • सबूत मिटाने के प्रयास के प्रमाण मिले

मथुरा: Devar Bhabhi News मथुरा जिले के नौहझील क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह एक व्यक्ति ने रंजिश के चलते अपनी भाभी की कथित रूप से गला काटकर हत्या कर दी और फिर अपना भी गला काटने की कोशिश की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि यह घटना बाघई कटैलिया गांव की है। रविवार सुबह दीपक (23) नामक युवक ने अपनी भाभी करिश्मा (20) की गला काटकर हत्या कर दी और ब्लेड से अपना भी गला काटने का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बात को लेकर था नाराज

UP Crime News उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि करिश्मा की शादी दीपक के बड़े भाई प्रमोद से चार महीने पहले ही सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुई थी। उस कार्यक्रम में दीपक भी गया था। साथ ही करिश्मा की बहन भी मौजूद थी। करिश्मा ने तो प्रमोद को पसंद कर लिया था लेकिन उसकी बहन ने दीपक को नकार दिया था। दीपक को इसी बात की टीस थी और वह अपनी भाभी से रंजिश रखने लगा। कुमार ने बताया, “रविवार सुबह वह किसी बात पर अपनी भाभी से नाराज हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उसने धारदार हथियार से करिश्मा का गला काट दिया। उसे तड़पता देख वह भी डर गया और उसने ब्लेड से अपना भी गला काटने का प्रयास किया।”

अस्पताल ले जाते ही महिला ने तोड़ा दम

अधिकारी ने बताया कि परिजन तुरंत दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। थोड़ी ही देर बाद करिश्मा की मृत्यु हो गई। दीपक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जांच में पुलिस को सुबूत मिटाने के प्रयास करने के प्रमाण मिले है। कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर हत्या तथा सुबूत मिटाने के प्रयास के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

सबूत मिटाने के प्रयास के प्रमाण मिले

यह घटना मथुरा जिले के नौहझील क्षेत्र के बाघई कटैलिया गांव में हुई।

आरोपी कौन है और उसने क्या किया?

आरोपी दीपक (23) ने अपनी भाभी करिश्मा (20) की गला काटकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी का प्रयास किया।

हत्या का कारण क्या था?

करिश्मा की बहन ने दीपक का विवाह प्रस्ताव ठुकरा दिया था, जिससे वह नाराज था और भाभी से रंजिश रखने लगा